यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प.बंगाल के अस्पताल में 8 बच्चों की मौत
पश्चिमी बंगाल के मालदा मेडिकल कॉलेज में किसी अज्ञात बीमारी से वहां भर्ती आठ बच्चों की मौत हो गई और ...और पढ़ें

मालदा। पश्चिमी बंगाल के मालदा मेडिकल कॉलेज में अज्ञात बीमारी से वहां भर्ती आठ बच्चों की मौत हो गई और 17 अन्य पीड़ितों को भी भर्ती किया गया है।
भर्ती किए गये बच्चों की उम्र 1-6 वर्ष है। सभी बच्चों को गुरुवार रात को भर्ती किया गया था ये बच्चे तेज बुखार, उल्टी और ऐंठन की शिकायत से पीड़ित थे। बीते दो दिनों से इन बच्चों की मौत की खबरें आ रही हैं।
मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक व उप प्रधानाचार्य राशिद के अनुसार सभी पीड़ित बच्चे मालदा जिले के कालियाचक 1, 2 और 3 ब्लॉक के रहने वाले हैं और सभी बच्चे उल्टी, तेज बुखार और ऐंठन से पीड़ित हैं।
राशिद ने बताया कोलकाता के ट्रॉपिकल मेडिसिन से विशेषज्ञों का एक दल आज यहां का दौरा करेगा। आज भी इन्हीं लक्षणों के साथ पीड़ित तीन अन्य बच्चों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
