Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Live 76th Republic Day 2025: आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, कर्तव्य पथ पर दिखा 'डेयरडेविल्स शो'; परेड में सेना का मनमोहक अंदाज

Live 76th Republic Day 2025: 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में जीवंत समारोह, भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में कई राज्यों और मंत्रालयों की झांकियां दिखीं। परेड में भारत की उपलब्धियों और प्रगति का प्रदर्शन किया गया।

By Jeet Kumar Sun, 26 Jan 2025 01:26 PM (IST)
News Article Hero Image

Republic Day 2025 LIVE Updates: भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को अपनाने की याद दिलाता है। साथ ही यह महत्वपूर्ण दिन भारत के लोकतांत्रिक आदर्शों, समृद्ध इतिहास और इसकी विविध आबादी को बांधने वाली एकता की याद दिलाता है।

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में जीवंत समारोह, भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में कई राज्यों और मंत्रालयों की झांकियां दिखीं। परेड में भारत की उपलब्धियों और प्रगति का प्रदर्शन किया गया।

परेड खत्म होने के बाद पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

26 Jan 20251:26:44 PM
Republic Day 2025: परेड में भारत की सैन्य शक्ति का भव्य प्रदर्शन हुआ

कर्तव्य पथ पर भारत की सैन्य शक्ति का भव्य प्रदर्शन हुआ। इसमें टैंक, मिसाइल, रॉकेट लांचर, युद्धक विमान, निगरानी उपकरण, घातक हथियार प्रणालियां और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया।

26 Jan 202512:46:13 PM
Republic Day 2025: परेड खत्म, पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया
blog images

 परेड खत्म होने के बाद पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

26 Jan 202512:27:54 PM
Republic Day: भारतीय वायुसेना ने फ्लाई-पास्ट से लोगों का दिल जीता, राफेल ने दिया 'विजय' फॉर्मेशन

भारतीय वायुसेना परेड के दौरान फ्लाई-पास्ट से लोगों का दिल जीत लिया। ICG के 3 डोर्नियर-228 विमानों से रक्षक फॉर्मेशन किया गया। परेड के दौरान तीन सुखोई-30 विमानों ने त्रिशूल फॉर्मेशन बनाया। इसी के साथ राफेल ने विजय फॉर्मेशन प्रदर्शित किया।

#RepublicDay🇮🇳: Indian Air Force's Rafale displays 'Vijay' formation, during the 76th #RepublicDay Parade on Kartavya Path, in Delhi

(Source: DD News) pic.twitter.com/my5WzfmpkI

— ANI (@ANI) January 26, 2025

26 Jan 202512:22:36 PM
Republic Day 2025 LIVE आसमान में गरजे राफेल-सुखोई
blog images

परेड के दौरान आसमान में राफेल और सुखोई समेत कई लड़ाकू विमान गरजे। विमानों ने अलग-अलग तरीके से अपना शौर्य दिखाया।

26 Jan 202512:19:34 PM
Republic Day 2025: "द डेयरडेविल्स" शो पर बजी तालियां

परेड के दौरान भारतीय सेना के सिग्नल कोर की मोटरसाइकिल राइडर डिस्प्ले टीम  "द डेयरडेविल्स" ने अपने अलग अंदाज से लोगों का मन मोह लिया। "द डेयरडेविल्स" टीम ने बुलेट व्हीली, लैडर सैल्यूट, थ्री पीक डेविल फॉर्मेशन, शत्रुजीत, मर्करी पीक, इन्फो वॉरियर्स, लोटस और ह्यूमन पिरामिड के साथ सलामी दी।

#WATCH | 76th #RepublicDay🇮🇳 | Motorcycle Rider Display Team of the Corps of Signals of the Indian Army, popularly known as "The Daredevils", during the 76th #RepublicDay Parade on Kartavya Path, in Delhi.

Opening Salute with Bullet Wheelie, Ladder Salute, Three Peak Devil… pic.twitter.com/WhtW80EjCJ

— ANI (@ANI) January 26, 2025

26 Jan 202512:06:10 PM
Republic Day 2025: कर्तव्य पथ पर दिखा अनोखा नजारा, 5 हजार कलाकारों ने किया परफॉरमेंस
blog images

कर्तव्य पथ पर अनोखा नजारा देखने को मिला। 5 हजार कलाकारों ने एकसाथ परफॉरमेंस दिया। पीएम मोदी और चीफ गेस्‍ट सुबियांतो ने भी इसे एंजॉय किया।

26 Jan 202511:52:53 AM
Republic Day 2025: 'विरासत भी, विकास भी' थीम पर गुजरात की झांकी

परेड के दौरान गुजरात की झांकी अनर्तपुर से एकता नगर - विरासत भी, विकास भी थीम को दर्शाती है। इसमें दिखाया गया कि कैसे गुजरात ने अपनी विरासत को संरक्षित करते हुए विकास किया।

#RepublicDay🇮🇳: Gujarat's tableau showcased during the 76th #RepublicDay Parade on Kartavya Path, in Delhi

The tableau of Gujarat with the theme ‘Anartpur to Ekta Nagar - Virasat Bhi, Vikas Bhi' depicts how Gujarat has touched the horizon of development while preserving its… pic.twitter.com/kAUrcWSEsz

— ANI (@ANI) January 26, 2025

26 Jan 202511:46:36 AM
Republic Day 2025: DRDO की झांकी ने रक्षा कवच का प्रदर्शन किया

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय तटरक्षक बल की झांकी ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और प्रगति’ विषय के अंतर्गत तटीय सुरक्षा और समुद्री खोज एवं बचाव पर केंद्रित रही। इसके बाद डीआरडीओ की झांकी ने रक्षा कवच का प्रदर्शन किया। 

#WATCH | 76th #RepublicDay🇮🇳 | Tableau of the Indian Coast Guard focuses on coastal security and maritime search and rescue, under the theme ‘Swarnim Bharat: Heritage and Progress’, followed by the Tableau of Defence Research & Development Organisation (DRDO) showcasing RAKSHA… pic.twitter.com/UqXVaLrbBG

— ANI (@ANI) January 26, 2025

26 Jan 202511:42:26 AM
Live 76th Republic Day 2025 नौसेना की झांकी में भारत की समुद्री शक्ति को प्रदर्शित किया गया

भारतीय नौसेना की झांकी में भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने और हजारों मील तक भारत की समुद्री शक्ति को प्रदर्शित करने में सक्षम एक मजबूत आत्मनिर्भर नौसेना को दिखाया गया।

#WATCH | 76th #RepublicDay🇮🇳 | Indian Naval Tableu, which advocates a Strong ‘Atmanirbhar’ Navy capable of protecting India’s maritime interest and projecting India’s sea power across thousands of miles, on the Kartavya Path, during the Republic Day Parade.

(Source: DD News) pic.twitter.com/RMxa7xaefD

— ANI (@ANI) January 26, 2025

26 Jan 202511:40:40 AM
Republic Day: ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ थीम पर सामाजिक मंत्रालय की झांकी

परेड के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और जनजातीय मामलों के मंत्रालय की झांकी प्रदर्शित की गई।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की झांकी ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ थीम पर केंद्रित है। झांकी में महान आदिवासी नेता और समाज सुधारक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव वर्ष की विषयगत झलक पेश की गई।

#RepublicDay🇮🇳: Tableaus of the Ministry of Social Justice and Empowerment and Ministry of Tribal Affairs, showcased during the 76th #RepublicDay Parade on Kartavya Path, in Delhi

The tableau by the Ministry of Social Justice and Empowerment focuses on the theme ‘Swarnim… pic.twitter.com/1mVpSwlWji

— ANI (@ANI) January 26, 2025
26 Jan 202511:26:27 AM
Republic Day 2025: पंजाब की झांकी में 'फुलकारी' हस्तकला का प्रदर्शन
blog images

पंजाब की झांकी में फुलकारी हस्तकला का प्रदर्शन किया गया। इसमें कृषि प्रधान पहलू का प्रदर्शन किया गया।

26 Jan 202511:24:09 AM
Republic Day 2025 LIVE: भारतीय सशस्त्र बल के दिग्गजों की झांकी दिखाई गई

कर्तव्य पथ पर भारतीय सशस्त्र बल के दिग्गजों की झांकी दिखाई गई। इस वर्ष झांकी का थीम विकसित भारत की और सदैव अग्रसार है।

#WATCH | 76th #RepublicDay🇮🇳 | Marching on the Kartavya Path is the Indian Armed Forces Veterans Tableau, with this year’s theme: ‘Viksit Bharat ki Aur Sadaiv Agrasar’.

(Source: DD News) pic.twitter.com/qOqeBszgNR

— ANI (@ANI) January 26, 2025

26 Jan 202511:22:30 AM
Republic Day 2025: हरियाणा की खेल शक्ति का प्रदर्शन

हरियाणा की झांकी में खेल शक्ति का प्रदर्शन किया गया। इसी के साथ महिला सशक्तिकरण को सम्मान दिया गया।

26 Jan 202511:21:10 AM
Republic Day 2025: Goa की प्राचीन विरासत को झांकी में दिखाया गया

Goa की झांकी में प्राचीन विरासत को दिखाया गया। इसमें आधुनिकता और सांस्कृति को दर्शाया गया।

#RepublicDay🇮🇳 Parade: Goa's tableau, themed ‘Swarnim Bharat: Virasat Aur Vikas’, celebrates the state’s pristine beaches, lush landscapes, and rich culture.

(Source: DD News) pic.twitter.com/5dEQIRCgrr

— ANI (@ANI) January 26, 2025

26 Jan 202511:17:14 AM
NCC का संयुक्त बैड निकला, 'सारे जहां से अच्छा' की बजी धुन
blog images

परेड में NCC का संयुक्त बैड भी निकला। बैंड ने सारे जहां से अच्छा की धुन बजाई।

26 Jan 202511:13:27 AM
Republic Day 2025 LIVE ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका रॉकेट लॉन्चर का हुआ प्रदर्शन
कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका मल्टी-लॉन्चर रॉकेट सिस्टम, बीएम-21 अग्निबाण, 122 मिमी मल्टीपल बैरल रॉकेट लॉन्चर, आकाश हथियार प्रणाली का प्रदर्शन किया गया।

#RepublicDay🇮🇳: BrahMos missile, Pinaka multi-launcher rocket system, BM-21 Agnibaan, a 122 mm Multiple Barrel Rocket Launcher, Akash Weapon System being displayed during 76th #RepublicDay🇮🇳 Parade on Kartavya Path, in Delhi

(Source: DD News) pic.twitter.com/FFvAl9l1MR

— ANI (@ANI) January 26, 2025
26 Jan 202511:09:37 AM
Live 76th Republic Day 2025: क्विक रिएक्शन फोर्स व्हीकल को परेड में दिखाया गया

परेड में आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत विकसित क्विक रिएक्शन फोर्स व्हीकल (हैवी) नंदीघोष और क्विक रिएक्शन फोर्स व्हीकल (मीडियम) त्रिपुरांतक भी शामिल हैं। ये स्वदेशी रूप से निर्मित बख्तरबंद वाहन बेहतरीन सुरक्षा देते हैं और पहले से ही संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सेवा दे रहे हैं।

26 Jan 202511:08:14 AM
Republic Day 2025: 'चेतक' और 'कपिध्वज' की दिखी शक्ति

कर्तव्य पथ पर पैदल सेना की टुकड़ी भारत की उन्नत सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन कर रही है। इसकी शुरुआत ऑल-टेरेन व्हीकल चेतक और स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल कपिध्वज से हुई। इसे कठिन इलाकों, खासकर उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में युद्धाभ्यास के लिए डिजाइन किया गया है।

इसके बाद लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल, बजरंग और व्हीकल माउंटेड इन्फैंट्री मोर्टार सिस्टम, ऐरावत को दिखाया जाएगा। 

 

76th #RepublicDay🇮🇳 Parade: Infantry Column on Kartavya Path showcasing India’s advanced military capabilities, beginning with the All-Terrain Vehicle (ATV) 'CHETAK' and Specialist Mobility Vehicle, 'KAPIDHWAJ' designed for maneuvering in tough terrains, especially in… pic.twitter.com/LRQZuAgbF5

— ANI (@ANI) January 26, 2025

26 Jan 202511:01:32 AM
Republic Day 2025: पहली सैन्य टुकड़ी 61 कैवलरी परेड में पहुंची

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पहली सैन्य टुकड़ी 61 कैवलरी की है। ये विश्व की एकमात्र सक्रिय घुड़सवार सेना रेजिमेंट है, इसके बाद मुख्य युद्धक टैंक टी-90 भीष्म तथा उसके बाद कर्त्तव्य पथ पर नाग मिसाइल प्रणाली (एनएएमआईएस) की प्रदर्शनी हुई। 

#WATCH | 76th #RepublicDay🇮🇳 | The first army contingent is of the 61 Cavalry, the only serving active Horsed Cavalry Regiment in the world, followed by the T-90 Bhishma, the Main Battle Tank, followed by Nag Missile System (NAMIS) on the Kartavya Path, during the Republic Day… pic.twitter.com/4JJbaZHfV7

— ANI (@ANI) January 26, 2025

26 Jan 202510:55:15 AM
Republic Day 2025: इंडोनेशियाई सैन्य बैंड ने परेड में भाग लिया

इंडोनेशियाई सैन्य अकादमी (अकमिल) के 190 सदस्यीय बैंड जेंडरंग सुलिंग कांका लोकानंता और इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बलों (टीएनआई) की सभी शाखाओं के 152 कर्मियों वाली मार्चिंग टुकड़ी  ने परेड में भाग लिया।

26 Jan 202510:52:00 AM
Republic Day 2025: 300 कलाकारों के एक समूह ने स्वदेशी वाद्ययंत्रों के मिश्रण के साथ परेड शुरू की

गणतंत्र दिवस परेड 2025 की शुरुआत 300 कलाकारों के एक समूह द्वारा स्वदेशी वाद्ययंत्रों के मिश्रण के साथ हुई। संस्कृति मंत्रालय ने वाद्ययंत्रों के इस समूह को एक साथ लाया है जिसमें वायु और ताल वाद्यों का विस्तृत मिश्रण शामिल है।

26 Jan 202510:40:01 AM
Republic Day 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया, 21 तोपों की सलामी दी गई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर तिरंगा झंडा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी दी गई। 

#WATCH | President Droupadi Murmu unfurls the National Flag at Kartavya Path, on the occasion of 76th #RepublicDay🇮🇳

National anthem and 21 Gun salute follows.

(Source: DD News) pic.twitter.com/6969bmx2B4

— ANI (@ANI) January 26, 2025

26 Jan 202510:37:38 AM
Republic Day LIVE द्रौपदी मुर्मु और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति बग्गी में सवार होकर कर्तव्य पथ पहुंचे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो 76वें गणतंत्र दिवस परेड के लिए बग्गी में सवार होकर कर्तव्य पथ पहुंचे। राष्ट्रपति सुबियांटो इस वर्ष मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में भाग ले रहे हैं।

#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi receives President Droupadi Murmu and President of Indonesia Prabowo Subianto at Kartavya Path for 76th #RepublicDay🇮🇳 celebrations

President Subianto is attending the function as the chief guest this year.

(Source: DD News) pic.twitter.com/PwAdJXRA9b

— ANI (@ANI) January 26, 2025
 
26 Jan 202510:35:45 AM
Republic Day 2025: पीएम मोदी कर्तव्य पथ पहुंचे

पीएम मोदी कर्तव्य पथ पहुंच गए हैं। पीएम का स्वागत राजनाथ सिंह ने किया।

26 Jan 202510:22:10 AM
Republic Day 2025: राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर समारोह पुस्तिका पर पीएम ने हस्ताक्षर किए

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर समारोह पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।

76th #RepublicDay🇮🇳 | Prime Minister Narendra Modi signs the ceremonial book at the National War Memorial, in Delhi

(Source: PMO/YouTube) pic.twitter.com/Mnfp0o7yoy

— ANI (@ANI) January 26, 2025

26 Jan 202510:11:43 AM
Republic Day 2025 LIVE राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे पीएम, राष्ट्र की ओर से किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने में राष्ट्र का नेतृत्व किया। 

76th #RepublicDay🇮🇳 | Prime Minister Narendra Modi arrives at the National War Memorial in Delhi. He will lead the nation in paying homage to the fallen soldiers at the National War Memorial

(Source: PMO/YouTube) pic.twitter.com/FLeofKllnj

— ANI (@ANI) January 26, 2025

26 Jan 202510:01:52 AM
Republic Day 2025 LIVE केरल के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और सीएम पिनाराई विजयन ने तिरंगा फहराया

केरल के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और सीएम पिनाराई विजयन ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरुवनंतपुरम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

26 Jan 20259:55:16 AM
Live 76th Republic Day 2025: राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 76 गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

#WATCH | Defence Minister Rajnath Singh unfurls the national flag at his residence in Delhi, on the occasion of 76th #RepublicDay pic.twitter.com/zOhMIUYsPp

— ANI (@ANI) January 26, 2025

26 Jan 20259:29:24 AM
Republic Day 2025 LIVE सीएम योगी ने गणतंत्र दिवस पर महान सपूतों, शहीदों को नमन किया

गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसी दिन 1950 में भारत ने अपना संविधान लागू किया था जिसमें भारत के एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी नई यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया था।

आज इस अवसर पर जब हम भारत के संविधान के लागू होने के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं, मैं मां भारती के उन महान सपूतों, शहीदों को नमन करता हूं, जिन्होंने देश को आजादी दिलाई।

26 Jan 20259:27:44 AM
Republic Day 2025 LIVE योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

26 Jan 20259:07:54 AM
76th Republic Day 2025: 'सारे जहां से अच्छा' से होगी परेड की शुरुआत

 परेड की शुरुआत 300 सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों से मंगाए गए संगीत वाद्ययंत्रों के साथ सारे जहां से अच्छा बजाकर की जाएगी। 

26 Jan 20258:42:32 AM
76th Republic Day 2025 खरगे ने बेंगलुरु में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बेंगलुरु में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस दौरान सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे।

#WATCH | Karnataka: Congress national president Mallikarjun Kharge unfurls the national flag on the occasion of 76th #RepublicDay🇮🇳 in Bengaluru

CM Siddaramaiah and Deputy CM DK Shivakumar are also present. pic.twitter.com/YXCzR4gd16

— ANI (@ANI) January 26, 2025
26 Jan 20258:33:05 AM
Republic Day 2025 LIVE परेड में सुनाई देगी इंडोनेशियाई सैन्य बैंड की धुन

इस बार परेड में इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बलों की 152 सदस्यों वाली एक मार्चिंग टुकड़ी और 190 सदस्यों वाला इंडोनेशियाई सैन्य बैंड भाग लेगा। 

26 Jan 20258:26:06 AM
Republic Day 2025 LIVE मोहन भागवत ने भिवंडी में तिरंगा फहराया

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के भिवंडी में तिरंगा फहराया।

#WATCH | Maharashtra: Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) chief Mohan Bhagwat unfurls the national flag on the occasion of 76th #RepublicDay🇮🇳, in Bhiwandi, Thane pic.twitter.com/FT3u8YZPCC

— ANI (@ANI) January 26, 2025

26 Jan 20257:57:37 AM
Republic Day 2025 LIVE पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी

 पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।

गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!

आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे…

— Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2025

26 Jan 20257:32:16 AM
Republic Day 2025 LIVE सीएम धामी ने दीं शुभकामनाएं

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami extends greetings on the occasion of the 76th Republic Day#RepublicDay2025 #RepublicDay

(Video source: CMO) pic.twitter.com/JBH6nNMZmG

— ANI (@ANI) January 26, 2025

26 Jan 20257:05:52 AM
76th Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की सुरक्षा में 70,000 पुलिसकर्मी, हाई अलर्ट जारी

पुलिस ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी हाई अलर्ट पर है क्योंकि शहर भर में अर्धसैनिक बलों की 70 से अधिक कंपनियां और 70,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं।

26 Jan 20256:37:39 AM
Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस परेड के लिए पहुंचना शुरू हुए लोग

वाइब्रेंट इंडिया के लिए पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम के तहत आमंत्रित उत्साही छात्र गणतंत्र दिवस परेड के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं।

VIDEO | Enthusiastic student invitees under PM Young achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India (YASASVI) have started arriving for the Republic Day parade.#RepublicDay2025 #RepublicDayParade pic.twitter.com/QmAr46YlAq

— Press Trust of India (@PTI_News) January 26, 2025

26 Jan 20256:36:27 AM
76th Republic Day 2025: अमेरिका ने गणतंत्र दिवस पर भारत को शुभकामनाएं दीं

संयुक्त राज्य अमेरिका ने गणतंत्र दिवस पर भारत को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वाशिंगटन इस अवसर पर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव के रूप में स्थायी महत्व को पहचानने के लिए नई दिल्ली के साथ शामिल हुआ है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बयान में कहा कि भारत-अमेरिका संबंध लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं और यह "21वीं सदी का निर्णायक संबंध" होगा।

26 Jan 20255:50:20 AM
76th Republic Day 2025: आज बंद रहेंगी शराब की दुकानें

 गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रविवार को जिले की सभी 87 शराब दुकानें और 90 होटल बार बंद रहेंगे। इस दौरान शराब की बिक्री, संग्रहण और परिवहन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आबकारी विभाग ने इस संबंध में सभी दुकानदारों और होटल-बार संचालकों को आदेश जारी कर दिए हैं।

26 Jan 20254:14:18 AM
Republic Day 2025: भारत को एक अंधकारमय दौर से गुजरना पड़ा- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्रदिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में शामिल भारत को ज्ञान और विवेक का उद्गम माना जाता था लेकिन भारत को एक अंधकारमय दौर से गुजरना पड़ा।

26 Jan 20252:45:57 AM
Republic Day: दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

 दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है जिसमें सड़कों पर प्रतिबंधों और डायवर्जन के बारे में गाइडलाइंस दी गई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) डीके गुप्ता ने बताया कि शनिवार को शाम से दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

26 Jan 20252:40:00 AM
76th Republic Day 2025: दिल्ली पुलिस ने हौज खास में चलाया अभियान

 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस ने हौज खास के पास अरबिंदो रोड पर चेकिंग अभियान चलाया।

#WATCH | Delhi Police conducts vehicle checking on the occasion of the 76th Republic Day; visuals from Aurobindo Road near Hauz Khas#RepublicDay #RepublicDay2025 pic.twitter.com/piWWr4hr6s

— ANI (@ANI) January 25, 2025

26 Jan 20251:09:01 AM
Republic Day 2025: भीमगढ़ किले को तिरंगा के रंग में रंगा गया

 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रियासी के भीमगढ़ किले से ड्रोन दृश्य तिरंगे रंग में रोशन किए गए

#WATCH | J&K | Drone visuals from Bhimgarh Fort in Reasi illuminated in tricolour on the occasion of the 76th Republic Day

(Source: DIPR Reasi) pic.twitter.com/xV1vTW2xSO

— ANI (@ANI) January 25, 2025

26 Jan 20251:06:05 AM
76th Republic Day 2025: दिल्ली में सुरक्षा कड़ी

 गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गीता कॉलोनी का पुलिस चेकिंग का दृश्य

VIDEO | Security tightened in Delhi in wake of Republic Day. Visuals from Geeta Colony.#RepublicDayWithPTI #RepublicDay2025

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/KBd8U0kbeF

— Press Trust of India (@PTI_News) January 25, 2025

26 Jan 20251:04:45 AM
Gantantra Diwas 2025 : राष्ट्र के नाम संबोधन में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

 गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में शामिल भारत को ज्ञान और विवेक का उद्गम माना जाता था लेकिन भारत को एक अंधकारमय दौर से गुजरना पड़ा।

VIDEO | Here's what President Droupadi Murmu (@rashtrapatibhvn) said while addressing the nation on the eve of Republic Day.

"In the last 75 years, the Constitution has paved the way for our progress. Today, we express our gratitude towards Dr Bhimrao Ambedkar, chairman of the… pic.twitter.com/ttOlDsPGgw

— Press Trust of India (@PTI_News) January 25, 2025

26 Jan 20251:03:14 AM
Republic Day 2025: नक्सलियों के गढ़ में गणतंत्र दिवस की खुशी

बस्तर में नक्सलियों के सबसे मजबूत आधार क्षेत्र में सुरक्षा बल ने पिछले एक माह में 15 नए कैंप खोलकर नक्सलियों के झंडे उतार फेंके हैं और अब वहां गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने की तैयारी की जा रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के उन्मूलन के लिए मार्च 2026 का लक्ष्य तय किया है

26 Jan 20251:02:06 AM
Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजकीय मेहमान होंगे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति

 राष्ट्रपति सुबियांतो इस साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के राजकीय मेहमान होंगे। पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें राष्ट्रपति सुबियांतों का स्वागत करते हुए गर्व हो रहा है।

/

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us