कर्नाटक में 75 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत, राज्य में मरने वालों की संख्या चार हुई
यह एक व्यापारी जिसका कोई विदेश यात्रा का इतिहास नहीं था शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई।
बेंगलुरु, पीटीआइ। कर्नाटक के बगलकोट में 75 वर्षीय एक व्यक्ति ने कोरोना वायरस से दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह शख्स एक व्यापारी आदमी था और जिसका कोई विदेश यात्रा का इतिहास नहीं था, शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई। बागलकोट के उपायुक्त के राजेंद्र ने भी राज्य में एक और मृत्यु की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि मरने वाले का तब्लीग-ए-जमात से कोई संबंध नहीं था। पुलिस ने कहा कि मरने वाले शख्स के बच्चों की भी जांच की गई, लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
कर्नाटक में COVID-19 के कारण पहली मौत कालाबुरागी में हुई थी, जो देश में भी इस घातक वायरस से पहली मौत थी। दूसरी घटना चिक्काबल्लापुरा से सामने आई और तीसरी घटना तुमकुरु में हुई थी। अधिकारियों के अनुसार इस वायरल बीमारी से मरने वाले चार लोगों सहित राज्य में अब तक कुल 128 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं।