इस बार अनोखी होगी गणतंत्र दिवस परेड, आसमान से दिखेगी भारत की ताकत, 75 लड़ाकू विमान दिखाएंगे अपना जलवा
गणतंत्र दिवस परेड में इस बार समारोह के दौरान 5 राफेल सहित 75 लड़ाकू विमान अब तक के सबसे भव्य फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे जो आसमान से दुनिया को देश की ताकत दिखाएंगे। 26 जनवरी को आजादी का अमृत महोत्सव के जश्न के तहत 75 लड़ाकू विमान उड़ान भरेंगे।