इंदौर में कोरोना वायरस के 74 पॉजिटिव मरीज मिले, संक्रमण दर 6.4 फीसद तक पहुंची
Coronavirus देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार 2016 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।मरीज आइसीयू में लगातार भरते जा रहे हैं।
इंदौर, जेएनएन। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इसका ज्यादा असर इंदौर जिले पर पड़ा है। इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रतिदिन दिन ब़़ढती जा रही है। मंगलवार को 1155 सैंपलों की जांच हुई। उसमें से 74 पॉजिटिव आए। संक्रमण दर 6.4 फीसद रही। अस्पतालों में भी सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार ब़़ढती जा रही है। देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार 2016 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। कलेक्टर मनीषष सिंह ने भी संकेत दिए कि मरीजों से आइसीयू लगातार भरते जा रहे हैं। उधर, जुलाई माह में कुछ दिनों तक राहत के बाद दो दिनों से दो-दो मौतों का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। दो मौतों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 308 हो गई है।
मंत्री सिलावट और उनकी पत्नी संक्रमित
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल दोनों को घर पर ही क्वारंटाइन किया गया है। उनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं। मंगलवार रात को मंत्री ने खुद ट्वीट कर संक्रमित होने की जानकारी दी।
उज्जैन जिले में 13 नए पॉजिटिव, एक और मौत
जिले में 13 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक बुजुर्ग की मौत दर्ज की गई है। मंगलवार रात आई रिपोर्ट में शहर से सात, ब़़डनगर चार, महिदपुर व खाचरौद से एक-एक संक्रमित मिला है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1154 हो गई है। इनमें से 74 की मौत हो चुकी है, वहीं 871 ठीक हुए हैं। सक्रिय मरीज 209 हैं। इनमें से 137 में कोई लक्षण नहीं हैं। स्वास्थ्य अमले के अनुसार 80 वषर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर चार दिन पूर्व आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
रतलाम में शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती 76 वषर्षीय वरिष्ठ दवा व्यापारी की मंगलवार रात मौत हो गई। मंगलवार को छह और रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 22 को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक 374 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 315 स्वस्थ हो चुके हैं और नौ की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीज 51 हैं।
देवास में तीन पॉजिटिव मिले। इनमें से दो शहर और एक खातेगांव का है। अब तक कुल 418 पॉजिटिव में से 333 स्वस्थ हो चुके हैं। 10 की मौत हुई है तो 75 का इलाज चल रहा है। आलीराजपुर जिले में छह संक्रमित मिले। इनमें आलीराजपुर में कोविड ड्यूटी में लगा एक डॉक्टर भी शामिल है।