विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्मकार अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, कपिल मिश्रा ने पूछा- क्या '72 हूरें' फिल्म है इसकी वजह?

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Wed, 14 Jun 2023 01:19 PM (IST)

फिल्म 72 हूरें के निर्माता अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया है। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने इस ...और पढ़ें

फिल्मकार अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड
फिल्मकार अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। फिल्म निर्माता अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया है। ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने की वजह अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसे उनकी फिल्म '72 हूरें' से जोड़कर देखा जा रहा है। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने भी अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने पर सवाल उठाए हैं।

क्यों सस्पेंड हुआ ट्विटर अकाउंट: Kapil Mishra

कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट कर इसका विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि 72 हूरें की रिलीज से पहले अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट क्यों सस्पेंड किया गया। उन्होंने अकाउंटर को फिर से चालू करने की मांग भी की है।

'72 हूरें' पर छिड़ी बहस

अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंड ऐसे वक्त पर सस्पेंड हुआ है जब कुछ ही दिनों बाद उनकी फिल्म '72 हूरें' रिलीज होने वाली है। '72 हूरें' का जब से टीजर आया है, तब से लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। लोगों ने फिल्म को बैन करने की मांग की है।

फिल्म का टीजर रिलीज

अभी कुछ दिनों पहले ही '72 हूरें' फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। संजय पूरन सिंह चौहान की फिल्म '72 हूरें' का टीजर बीते रविवार को रिलीज किया गया। 51 सेकंड के इस टीजर में ओसामा बिन लादेन, अजमल कसाब, याकूब मेमन, मसूद अजहर, हाफिज सईद और सादिक सईद जैसे खूंखार आतंकवादियों और चरमपंथी नेताओं का जिक्र है।

ट्विटर पर मुखर रहे हैं अशोक पंडित

फिल्मकार अशोक पंडित लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। ट्विटर पर वह विभिन्न मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। अकाउंट सस्पेंड होने से पहले उन्होंने कई ट्वीट साझा किए हैं। 

https://web.archive.org/web/20230222090103/https://twitter.com/ashokepandit