पिछले 24 घंटे में कोरोना के 704 नए मामले, देश में अब तक कुल 4281 मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 4281 हो गए हैं 3851 सक्रिय मामले हैं। इसमें 318 ठीक हो गए हैं। 111 लोगों की मौत हुई है।
नई दिल्ली, एएनआइ। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 704 नए मामले सामने आए हैं और 28 मौतें हुई हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है। भारत में Covid 19 के कुल मामले बढ़कर 4281 हो गए हैं। इसमें सक्रिय मामले 3851 हैं। इसमें 318 ठीक हो गए हैं। अब तक 111 लोगों की मौत हुई है। इसमें से 1445 मामले तब्लीगी जमात से संबंधित हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। मरीजों का विश्लेषण करते हुए मंत्रालय का कहना है कि कोरोना वायरस के पुरुषों में 76 प्रतिशत और महिलाओं में 24 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में 63 प्रतिशत मौतें हुई हैं, 40 से 60 वर्ष की आयु वर्ग में 30 प्रतिशत और 7 प्रतिशत 40 वर्ष से कम आयु में 7 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 704 #COVID19 मामले सामने आए हैं और 28 मौतें हुई हैं, यह अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है; भारत में कुल मामले बढ़कर 4281 हो गए हैं, 3851 सक्रिय मामले हैं, ठीक / विस्थापित / विस्थापित मामलों की संख्या 318 है, 111 मौतें हुई हैं: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय pic.twitter.com/v8zqcRE68A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2020
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हमने कोरोना वायरस के रोगियों या रोगियों के उच्च जोखिम वाले संपर्कों से निपटने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के उपयोग की अनुमति दी है। हालांकि इसकी प्रभाव के सीमित प्रमाण हैं। सामुदायिक स्तर पर इसका उपयोग करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के रमन गंगाखेडकर ने कहा कि COVID19 के लिए 5 लाख टेस्टिंग किट का ऑर्डर किया गया है। 8-9 अप्रैल को 2.5 लाख किट डिलीवर होंगे।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 120 नए मामले
अगर हम राज्यवार महामारी से संक्रमितों की बात करें तो महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 120 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से अकेले मुंबई में 68 और पुणे में 41 मामले शामिल हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 868 हो गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित निजी आवास मातोश्री के पास चाय बेचने वाले एक व्यक्ति को भी संक्रमित पाया गया है। इसके बाद नगर निगम ने पूरे इलाको को सैनिटाइज किया है।
तमिलनाडु में 50 नए मामले और तेलंगाना में 45 नए मामले
तमिलनाडु में सोमवार को 50 नए मामले सामने आए, इनमें 48 तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 621 हो गई है। आंध्र प्रदेश में 37 नए मामले मिले हैं और कुल संक्रमित 303 हो गए हैं। तेलंगाना में भी पिछले चौबीस घंटे में 45 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 334 हो गई है। जबकि, कर्नाटक में 12 नए केस मिले और संख्या 163 हो गई।
केरल में 13 नए केस
केरल में 13 नए केस मिले हैं, जिसे में दो जमाती हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 327 हो गई है। गुजरात में 16 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 10 तब्लीगी जमात से जुडे़ लोग हैं। नए केस में 14 महीने का एक बच्चा भी शामिल है। हाल फिलहाल यह बच्चा कहीं बाहर भी नहीं गया था। राज्य में संक्रमितों की संख्या 144 हो गई है।
राजस्थान में 22 नए केस
राजस्थान में 22 नए केस मिले हैं, जिनमें छह तब्लीगी हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 288 हो गई है। हरियाणा में तीन नए मामले मिले हैं और 79 संक्रमित हो गए हैं। आठ नए मामलों के साथ पंजाब में संक्रमितों की संख्या 79 हो गई है।
दिल्ली में और 10 तब्लीगी संक्रमित मिले
दिल्ली में 20 केस सामने आएं है। इनमें 10 जमाती हैं और संक्रमितों की संख्या 523 हो गई है। जम्मू-कश्मीर में भी तीन नए केस सामने आए हैं और 109 संक्रमित हो गए हैं। उत्तराखंड में चार नए मामले सामने आए हैं, ये चारों जमाती हैं और संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है। झारखंड में एक मामला सामने आया है जो जमाती है कुल चार संक्रमित हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश में 22 नए संक्रमित तब्लीगी
मध्य प्रदेश में 23 नए मामले मिले हैं, इनमें एक जमाती है। कुल संक्रमित 251 हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में 24 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 22 तब्लीगी हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 308 हो गई है।
राज्य नए मामले तब्लीगी
तमिलनाडु 50 48
उत्तर प्रदेश 24 22
दिल्ली 20 10
गुजरात 16 10
राजस्थान 22 6
उत्तराखंड 4 4
केरल 13 2
झारखंड 1 1