त्रिपुरा में 628 नए संक्रमित मामलों के साथ तीन की मौत
कोरोना वायरस संक्रमित की संख्या लगातार बढ़ रही है। त्रिपुरा में 628 नए मामले सामने आए हैं। वहीं तीन लोगों की मौत हो गई है।
अगरतला, पीटआइ। कोरोना वायरस संक्रमित की संख्या लगातार बढ़ रही है। त्रिपुरा में 628 नए मामले सामने आए हैं। वहीं तीन लोगों की मौत हो गई है। राज्य में 16,157 संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा गया है। वहीं मरनवालों की संख्या 152 हो गई है। वर्तमान में राज्य में 6,641 सक्रिय मामले हैं, जबकि 9,342 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। 22 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं। कुल 3,04,761 नमूनों का परीक्षण किया गया है।
देश में इस वक्त सबसे अधिक संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 9 लाख 7 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं मौत का आंकड़ा के पार हो गया है। इसके बाद दूसरा संक्रमित राज्य आंध्र प्रदेश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 4 लाख 98 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मौत का आंकड़ा 4 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं तीसरे नंबर पर संक्रमित राज्य तमिलनाडु है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 4 लाख 63 हजार के पार पहुंच गया है। यहां पर मरनेवालों का आंकड़ा 7 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं कर्नाटक के बाद पांचवे नंबर पर संक्रमित यूपी है। इस बाद देश राजधानी दिल्ली छठे नंबर पर संक्रमित राज्य है।
अब तक पांच करोड़ कोरोना टेस्ट
कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में अब तक चार करोड़ 95 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। रविवार को सात लाख 20 हजार 362 सैंपल्स टेस्ट किए गए। एक दिन में 12 लाख से अधिक तक नमूनों की जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले दो हफ्तों के दौरान एक करोड़ 33 लाख से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया है।
कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या के मामले में भारत भले ही दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर आ गया हो, लेकिन महामारी मापने के कई मापदंडों पर स्थित अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर है।