विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सराहनीय सेवाओं के लिए CBI के 60 सेवारत-सेवानिवृत्त अधिकारी सम्मानित, अटॉर्नी जनरल ने प्रदान किया पदक

By AgencyEdited By: Mohammad Sameer
Published: Sun, 13 Aug 2023 07:04 AM (IST)

एक बयान में कहा गया है कि संयुक्त उपविजेता शाखा के लिए एसीबी सीबीआइ चंडीगढ़ और ईओबी सीबीआइ चेन्नई को ...और पढ़ें

सराहनीय सेवाओं के लिए CBI के 60 सेवारत-सेवानिवृत्त अधिकारी सम्मानित (प्रतीकात्मक फोटो)
सराहनीय सेवाओं के लिए CBI के 60 सेवारत-सेवानिवृत्त अधिकारी सम्मानित (प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसीः अटार्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने शनिवार को एक अलंकरण समारोह में 60 सेवारत और सेवानिवृत्त सीबीआइ अधिकारियों को उनकी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया। इस दौरान सीबीआइ निदेशक प्रवीण सूद और एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

वेंकटरमणी ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओबी) मुंबई को सर्वश्रेष्ठ शाखा के लिए स्वर्गीय एसके पलसानिया मेमोरियल ट्राफी सौंपी। एजेंसी के एक बयान में कहा गया है कि संयुक्त उपविजेता शाखा के लिए एसीबी, सीबीआइ चंडीगढ़ और ईओबी, सीबीआइ चेन्नई को स्वर्गीय एचसी सिंह मेमोरियल ट्राफी सौंपी गई।

पदक पाने वाले अधिकारियों में एसपी रंजन कुमार सेठी, एएसपी इंदुमोहन सिंह नेगी, रबी नारायण त्रिपाठी, के. लोखो मोसेस, इस्माइल बाबालाल पेंडारी और देवेंद्र सिंह, डिप्टी एसपी मुकेश कुमार, नितेश कुमार, नारायण चंद्र साहू, आर पुरुषोत्तम, अजीत सिंह शामिल हैं।