सिलिगुड़ी में ग्रामीणों से विवाद, 6 बीएसएफ जवान घायल
भारत-बांग्लादेश की सीमा के नजदीक गैरकानूनी तरीके से जानवरों का व्यापार होता है। इसी को लेकर विवाद हो गया।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 02 Aug 2016 10:31 AM (IST)Updated: Tue, 02 Aug 2016 10:48 AM (IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी के एक गांव में स्थानीय लोगों और बीएसएफ जवानों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों अोर मारपीट शुरु हो गई। घटना में बीएसएफ के 6 जवान घायल हो गए है।
बताया जा रहा है कि भारत-बांग्लादेश की सीमा के नजदीक गैरकानूनी तरीके से जानवरों का व्यापार होता है। बीएसएफ की अोर से इसे रोकने का प्रयास किया गया तो तस्कर ग्रामीणों के साथ जवानों से भिड़ गए।
घटना में कई लोग घायल हैं। इसमें बीएसएफ के 6 जवान शामिल हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढ़ेंः भारत ने पाकिस्तान को सौंपा सीमा पर मार गिराये गए घुसपैठिये का शव
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें