Move to Jagran APP

कुवैत में फंसे 580 भारतीय लौटे घर, यूरोपीय देशों से स्वदेश रवाना हुए 227 भारतीय

भारत लौटे 580 यात्री नेल्लौर समेत आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के रहने वाले हैं। बाद में आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई विशेष बसों से गंतव्य तक ले जाया गया।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 10:55 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 10:58 PM (IST)
कुवैत में फंसे 580 भारतीय लौटे घर, यूरोपीय देशों से स्वदेश रवाना हुए 227 भारतीय
कुवैत में फंसे 580 भारतीय लौटे घर, यूरोपीय देशों से स्वदेश रवाना हुए 227 भारतीय

चेन्नई, प्रेट्र। कुवैत में फंसे करीब 600 भारतीय खाड़ी देश द्वारा संचालित दो विशेष विमानों से शनिवार को घर लौट आए। भारत लौटे 580 यात्री नेल्लौर समेत आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के रहने वाले हैं। बाद में आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई विशेष बसों से गंतव्य तक ले जाया गया। सभी भारतीय कुवैत एयरवेज के दो विमानों से पहुंचे हैं।

loksabha election banner

यूरोपीय देशों से स्वदेश रवाना हुए 227 भारतीय

फिनलैंड, डेनमार्क, एस्तोनिया और लातविया में फंसे करीब 227 भारतीय स्वदेश रवाना हो गए। विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे वंदे भारत के तीसरे चरण में इन भारतीयों की वापसी हुई। फिनलैंड में भारतीय राजदूत वाणी राव ने कहा, ' फिनलैंड आए पर्यटकों, कारोबारी यात्रा, अपने बच्चों और छात्रों से मिलने आए भारतीयों विशेषरूप से वरिष्ठ नागरिकों को तत्काल राहत मिली है।'

लॉकडाउन में दी गई ढ़ील

बता दें कि यूरोप में गत मार्च में संक्रमण की शुरुआत हुई थी। उसी समय से इस खतरनाक वायरस के प्रसार की रोकथाम के प्रयास में सभी गैर जरूरी यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। यूरोपीय देशों में इन प्रतिबंधों को बाद में बढ़ाकर 15 जून तक के लिए कर दिया गया। ईयू ने लॉकडाउन के चलते प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बाहरी सीमाओं को खोलने की सिफारिश की है। 

यूरोपीय देशों में सुधर रहे हालात

यूरोपीय देश स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 4 चार दिन में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। स्पेन में कुल 27 हजार 136 पीड़ितों की मौत हुई है। संक्रमण के 167 नए मामले पाए गए। इससे संक्रमित लोगों का आंकड़ा दो लाख 42 हजार 280 हो गया है। इटली में और 71 पीड़ितों की मौत से मरने वालों की संख्या 34 हजार 114 हो गई है। यहां दो लाख 35 हजार मामलों में से सिर्फ 31 हजार सक्रिय मामले हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.