भूकंप से हिला पूर्वोत्तर, बिहार और पश्चिम बंगाल
आज सुबह बिहार, पश्चिम बंगाल और असम भूकंप के झटकों से हिल गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 6 बजकर 35 मिनट पर आया। लोग घबरा कर अपने- अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप के झटके भूटान, बांग्लादेश, नेपाल और
नई दिल्ली। आज सुबह बिहार, पश्चिम बंगाल और असम भूकंप के झटकों से हिल गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 6 बजकर 35 मिनट पर आया। लोग घबरा कर अपने- अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप के झटके भूटान, बांग्लादेश, नेपाल और पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों में भी महसूस किए गए।
बिहार के कई जिलों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस कारण चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 6.37 बजे बिहार के विभिन्न जिलों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। आज के भूकंप ने हाल ही में आए भूकंप से बिहार में हुई जान-माल की क्षति की याद ताजा कर दी। इस कारण दहशतजदा लोग घरों से बाहर निकल आए। ये झटके भागलपुर, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, मुंगेर व पटना सहित बिहार के कई इलाकों में महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र असम के बासुगांव से 23 किलोमीटर उत्तर की ओर था। अभी तक भूकंप से होने वाले नुकसान के बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिल पाई है।