विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-लखनऊ और वाराणसी सहित देश के 50 शहर बनेंगे स्वच्छ आदर्श शहर, प्रगति-50 अभियान की हुई शुरुआत

Published: Tue, 29 Sep 2026 10:57 PM (IST)

आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय ने पीएम मोदी के निर्देश पर 50 शहरों को स्वच्छ आदर्श शहर बनाने का ...और पढ़ें

आवास मंत्रालय ने 50 शहरों को स्वच्छ आदर्श शहर बनाने का फैसला किया।

आवास मंत्रालय ने 50 शहरों को स्वच्छ आदर्श शहर बनाने का फैसला किया।

HighLights

  1. आवास मंत्रालय ने 50 शहरों को स्वच्छ आदर्श शहर बनाने का फैसला किया।

  2. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल हर दो महीने में प्रगति की समीक्षा करेंगे।

  3. दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, वाराणसी जैसे प्रमुख शहर इसमें शामिल हैं।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। स्वच्छ भारत अभियान के तहत आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय ने दिल्ली, मुंबई , लखनऊ व वाराणसी सहित देश के 50 शहरों को स्वच्छ आदर्श शहर बनाने का फैसला लिया है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को इसका ऐलान किया और कहा है कि इन शहरों की प्रगति की वह हर दो महीने में व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करेंगे। हालांकि यह नहीं बताया कि चिन्हित किए गए ये शहर कब तक स्वच्छ आदर्श शहर बन जाएंगे।

आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय ने यह पहल 51 वें प्रगति सम्मेलन में पीएम मोदी के निर्देश के बाद शुरू की है। साथ ही इस पहल को प्रगति-50 नाम भी दिया है। केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर कहा कि 24 राज्यों के ये 50 शहर स्वच्छता के नियमित कार्यों से आगे बढ़कर निरंतर और उच्च प्रदर्शन मानकों के आधार पर देश के बाकी हिस्सों के लिए आदर्श शहर बनकर उभरेंगे।

इनमें प्रमुख शहरों, सांस्कृतिक महत्व के शहरों, प्रमुख पर्यटन स्थलों व आर्थिक केंद्रों को शामिल किया गया है। मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक चयनित किए गए शहरों को अपनी नियमित साफ-सफाई से हटकर कुछ ऐसी पहल भी करनी होगी, जो बाकी शहरों के लिए आदर्श प्रस्तुत कर सकें। वहीं शहरों को आदर्श स्वच्छ शहर बनाने का पूरा जिम्मा नगरीय निकायों को सौंपा गया है।

गौरतलब है कि आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय ने इससे पहले शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए 2016 में स्मार्ट सिटी मिशन शुरू किया था। इसमें 2018 तक सौ शहर शामिल किए गए थे। इसकी भी जिम्मेदारी राज्य सरकार व नगरीय निकायों को दी गई थी। हालांकि इस मिशन के तहत अब तक कितने शहर स्मार्ट बन पाए इसका कोई ब्यौरा नहीं दिया गया।