Move to Jagran APP

UN ने पांच भारतीय महिला पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

पांच भारतीय पुलिस महिलाओं को सुयक्त राष्ट्र की तरफ से मंगलवार को सम्मानित किया गया। ये सम्मान साउथ सूडान में सराहनीय सेवाएं देने के लिए प्रदान किया गया।

By Pooja SinghEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 02:39 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 02:39 PM (IST)
UN ने पांच भारतीय महिला पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित
UN ने पांच भारतीय महिला पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

नई दिल्ली, पीटीआइ। पांच महिला अधिकारियों को सुयक्त राष्ट्र की तरफ से मंगलवार को सम्मानित किया गया। ये सम्मान साउथ सूडान में सराहनीय सेवाएं देने के लिए प्रदान किया गया। इन पांच महिलाओं में रीना यादव, गोपिका जहांगिरदार, भारती सामंतराय, राागिनी कुमारी और कमल शेखावत का नाम शामिल हैं। 

loksabha election banner

कहां तैनात हैं तीनों महिलाएं
रीना यादव चंढीगढ़ में पुलिस ऑफिसर हैं। गोपिका जहांगिरदार महाराष्ट्र पुलिस में डीएसपी हैं और भारती सामंतराय भी महाराष्ट्र पुलिस में हैं। चौथा नाम राागिनी कुमारी का है और वह भी पुलिस में हैं। कमल शेखावत राजस्थान पुलिस में कार्यरत हैं।

मजबूत स्तंभ बन गई हैं ये महिलाए
ये सभी महिलाएं सामुदायिक, प्रशासनिक, परिचालन कर्तव्यों और स्थानीय अधिकारियों के क्षमता निर्माण में लगी हुई हैं। एक अधिकारी ने कहा कि ये महिलाएं व्यावसायिकता, अखंडता और विविधता के लिए सम्मान के संयुक्त राष्ट्र के मूल मूल्यों के साथ काम कर रही हैं। ये भारतीय महिलाएं दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए मजबूती प्रदान कर रही हैं। 

यह भी पढ़ें: भारत-चीन सीमा के पास इंडियन आर्मी का ऑपरेशन 'हिमविजय', तैनात होगी ये 'किलिंग मशीन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.