LS Polls 2019: मतदान को लेकर बुजुर्गों और दिव्यांगों में दिखा गजब का उत्साह, देखें तस्वीरें
मतदान केंद्रों पर कुछ ऐसे मतदाता भी पहुंचे जिनका जोश काबिल-ए-तारीफ है। राज्यों के कई मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग और विकलांग लोग लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
नई दिल्ली, जागरण स्पेशल। लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए आज 9 राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओडिशा की 6-6, बिहार की 5 और झारखंड की 3 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा। अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है। इसी बीच मतदान केंद्रों पर कुछ ऐसे मतदाता भी पहुंचे जिनका जोश काबिल-ए-तारीफ है। राज्यों के कई मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग और विकलांग लोग लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
झारखंड के चतरा में मताधिकार का प्रयोग करते हुए दिव्यांग।
झारखंड के पलामू में मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंची बुजुर्ग मतदाता।
मुंबई में सीनियर सिटिजन के बीच भी मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
जबलपुर के जिले ग्राम बोदरह में 72 वर्षीय तिजौआ सिंह गौड़ मतदाताओं के लिए मिसान बन गईं।
पश्चिम बंगाल: वरिष्ठ नागरिक को बेरहामपुर के एक मतदान केंद्र पर मदद करता सुरक्षाकर्मी।
झारखंड के चतरा में वोट देने के लिए अपनी वृद्ध मां को गोद में लेकर पहुंचा शख्स।
पुत्र के साथ वोट डालने आई रेहाना।
मध्य प्रदेश: 90 वर्षीय एक महिला ने शहडोल मतदान केंद्र संख्या 153 पर अपना वोट डाला।
मतदान केंद्र पर कोई बैसाखी के सहारे तो कोई व्हीलचेयर पर अपना मत डालने के लिए पहुंचा।