विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु: सरकारी स्कूल के सांभर में मिली मरी छिपकली, नाश्ते के बाद बिगड़ी 40 बच्चों की तबीयत

Published: Fri, 25 Sep 2026 07:05 PM (IST)

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक सरकारी स्कूल की मुफ्त नाश्ता योजना के तहत परोसे गए सांभर में मरी हुई ...और पढ़ें

नाश्ते के सांभर में मिली मरी हुई छिपकली (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

नाश्ते के सांभर में मिली मरी हुई छिपकली (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

HighLights

  1. तिरुनलूर के सरकारी स्कूल में मुफ्त नाश्ते में मिली छिपकली।

  2. छिपकली वाला सांभर खाने से 40 छात्र हुए बीमार।

  3. सभी बीमार छात्रों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के एक सरकारी स्कूल में मुफ्त नाश्ता योजना के तहत सरकारी स्कूल में परोसे गए भोजन में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां कडंबत्तूर पंचायत यूनियन के अंतर्गत आने वाले कोट्टैयूर गांव स्थित पंचायत यूनियन मिडिल स्कूल में परोसे गए नाश्ते के सांभर में मरी हुई छिपकली मिली।

40 छात्र बीमार

मरी हुई छिपकली वाला सांभर खाने के बाद करीब 40 छात्रों को चक्कर आने और उल्टी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी प्रभावित छात्रों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है।

जिला कलेक्टर ने किया स्कूल का दौरा

सांभर में मरी हुई छिपकली मिलने की जानकारी के बाद इलाके में भी चिंता का माहौल है और स्कूल में नाश्ते की तैयारी और भोजन की क्वालिटी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जिला कलेक्टर कविता ने अस्पताल और स्कूल का दौरा किया और छात्रों की हालत के बारे में जानकारी ली।

हालांकि, छात्रों की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है, जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही सांभर में छिपकली मिलने की घटना की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। (समाचार एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)