विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आंध्र प्रदेश में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए पांच युवक,चार की मौत

Published: Wed, 23 Sep 2026 08:24 PM (IST)

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में रेलवे ट्रैक पार करते समय राज्यरानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार युवकों ...और पढ़ें

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए पांच युवक। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए पांच युवक। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. श्रीकाकुलम में रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा।

  2. राज्यरानी एक्सप्रेस की चपेट में आए पांच युवक।

  3. हादसे में चार की मौत, एक गंभीर घायल।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के टेक्कली मंडल अंतर्गत रविवालसा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान बिसाखा राव, दिलीप कुमार, शिवा और शरत के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम सलमान राजू बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, पांचों युवक रेलवे ट्रैक के पास मछली पकड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उस मार्ग से गुजर रही राज्यरानी एक्सप्रेस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और युवक रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंचे। घटना के बाद रविवालसा क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।