Coronavirus New Strain : देश में चार और नए आए मामले, जानिए अब कितनी हुई कुल संख्या
शुक्रवार को कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के चार नए मामले सामने आए हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में चार कोरोना वायरस नए स्ट्रेन के साथ ही कुल मामलों की संख्या 29 हो गई है।
नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मामलों की संख्या में बढोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के चार नए मामले सामने आए हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में आज चार कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के साथ ही कुल मामलों की संख्या 29 हो गई है।
4 more persons have tested positive for the new strain of coronavirus taking the total number of new #COVID19 strain cases to 29: Health Ministry
— ANI (@ANI) January 1, 2021
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चार मामलों में से तीन बेंगलुरु में पाए गए, जबकि एक हैदराबाद में पाया गया है। सभी 29 संक्रमितों को नामित स्वास्थ्य सुविधाओं में रखा गया है। सामान्य कोरोना वायरस की तुलना में यह नया स्ट्रेन काफी खतरनाक है। कोरोना का नया स्ट्रेन डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर में पाया गया है।
कोरोना के नए स्ट्रेन जो पहली बार सितंबर में पाया गया था और दिसंबर में ब्रिटेन के अधिकारियों द्वारा पुष्टि की गई। पहली बार भारत में इस सप्ताह के शुरू में उन यात्रियों में यह कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया जो यूरोपीय देश से लौटे थे।
नए स्ट्रेन के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए दिसंबर में केंद्र ने ब्रिटेन से अस्थायी रूप से उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया। इसने देश भर में 10 प्रयोगशालाओं को मिलाकर एक जीनोम अनुक्रमण परियोजना भी शुरू की है।
कोरोना के प्रसार को कम करने के लिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पंजाब और केरल सहित कई राज्यों ने नए साल के जश्न से पहले लोगों के एक साथ इकठ्ठे होने और रात के कर्फ्यू पर प्रतिबंध की घोषणा की गई है। यह तब जब केंद्र ने राज्यों को अधिक संक्रामक कोरोनो वायरस के स्ट्रेन के मद्देनजर भीड़ीभाड़ को प्रतिबंधित करने की सलाह दी गई।