यूरोप की सड़कों का वीडियो देख इंजीनियर ने बना दिए '3D स्पीड ब्रेकर'
इंजीनियर दीपक यादव ने बताया कि उन्होंने 9 मई की रात 2 बजे थ्रीडी स्पीड ब्रेकर का निर्माण करना शुरू किया। इस पर उन्हें एक हजार रुपये खर्च आया।
By Nancy BajpaiEdited By: Published: Fri, 11 May 2018 07:29 AM (IST)Updated: Fri, 11 May 2018 07:47 AM (IST)
style="text-align: justify;">खरगोन (नईदुनिया)। युवा इंजीनियर दीपक यादव ने यूरोप की सड़कों पर बने 'थ्रीडी स्पीड ब्रेकर' का वीडियो देखकर शहर की सड़कों पर भी इन्हें उकेर दिया। आर्किटेक्चर के सिद्धंतों के अनुरूप बनाए गए थ्रीडी स्पीड ब्रेकर बहुत कम समय, कम लागत में बनने वाला तथा दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।
शहर के गोकुलधाम कॉलोनी में रहने वाले दीपक यादव इंदौर के निजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने थ्रीडी स्पीड ब्रेकर बनाने की शुरुआत कॉलेज कैम्पस से ही की थी। यादव ने बताया कि उन्होंने 9 मई की रात 2 बजे थ्रीडी स्पीड ब्रेकर का निर्माण करना शुरू किया। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद इसे तैयार कर दिया। इस पर उन्हें एक हजार रुपये खर्च आया। नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि फाइबर, धातु और डामर से बनने वाले स्पीड ब्रेकर निर्माण में करीब 20 हजार रुपये का खर्च आता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें