Move to Jagran APP

एक हफ्ते में नए मामलों में आई 32 फीसद की कमी, महाराष्ट्र में कम नहीं हो रहीं मौतें, देखें ये आंकड़ें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना महामारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा महाराष्ट्र में एक लाख के करीब पहुंच गया है। राज्य में प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या भी सबसे ज्यादा बनी हुई है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 07:47 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 11:03 PM (IST)
एक हफ्ते में नए मामलों में आई 32 फीसद की कमी, महाराष्ट्र में कम नहीं हो रहीं मौतें, देखें ये आंकड़ें
देश में 58 दिन बाद सामने आए सबसे कम 1.20 लाख नए संक्रमित

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में नए मामलों में तेज गिरावट जारी है। पिछले एक हफ्ते के दौरान संक्रमण के मामलों में 32 फीसद और मृतकों की संख्या में 19 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। 58 दिन बाद पिछले 24 घंटे में सबसे कम 1,20,529 नए मामले पाए गए हैं। इससे पहले सात अप्रैल को 1,26,789 मामले सामने आए थे। वल्र्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक पिछले सात दिन के दौरान दुनिया भर में नए मामलों में 15 फीसद और मौतों की संख्या में 11 फीसद की कमी आई है। पिछले सात दिनों में देश में कुल 9,74,404 मामले मिले और 21,717 मौतें हुईं। जबकि उसके पहले के सात दिनों में 14,34,362 मामले पाए गए थे और 26,876 मौतें हुईं थीं। देश में कोरोना वायरस के चलते प्रतिदिन होने वाली मौतें कम हो रही हैं, लेकिन मामलों की तुलना में उनमें ज्यादा कमी नहीं आ रही जो चिंता का कारण बनी हुई है।

prime article banner

महाराष्ट्र में कम नहीं हो रहीं मौतें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना महामारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा महाराष्ट्र में एक लाख के करीब पहुंच गया है। राज्य में प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या भी सबसे ज्यादा बनी हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में हुईं कुल 3,380 मौतों में से अकेले महाराष्ट्र से ही 1,377 मौतें हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 463, कर्नाटक में 364, उत्तर प्रदेश में 136, केरल में 135 और बंगाल में 113 और लोगों की जान गई है।

शनिवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़े

नए मामले                1,20,529

कुल मामले               2,86,94,879

मौतें                        3,380

कुल मौतें                 3,44,082

सक्रिय मामले          15,55,248

ठीक हुए                 1,97,894

कुल ठीक हुए           2,67,95,549

संक्रमण दर             5.78 फीसद

साप्ताहिक संक्रमण दर 6.89 फीसद

ठीक होने की दर        93.08 फीसद

मृत्यु दर                    1.19 फीसद

जांचें (शुक्रवार)           20,84,421

कुल जांचें                  36,11,74,142 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.