एक दिन स्थगित रहने के बाद बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए 306 श्रद्धालु रवाना
बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था शनिवार सुबह भगवती नगर स्थित यात्री निवास से पुंछ के लिए रवाना हो गया। इस जत्थे में 1500 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। आखिरी पड़ाव में पहुंच चुकी बाबा अमरनाथ यात्रा पूरी तरह सिमट चुकी है। एक दिन स्थगित रहने के बाद यात्रा को बहाल कर दिया गया। आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से शनिवार सुबह 306 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। यात्रा 28 जून से शुरूहुई थी। यह 26 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी। अब तक 2.82 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन कर लिए हैं।
बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था रवाना
बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था शनिवार सुबह भगवती नगर स्थित यात्री निवास से पुंछ के लिए रवाना हो गया। इस जत्थे में 1500 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। सभी श्रद्धालु छोटे-बड़े 32 वाहनों में बैठकर बम-बम भोले का जयघोष करते हुए यात्रा पर निकले। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन ¨सह सोलंकी ने यात्रा को झंडी दिखाई। श्रद्धालुओं ने सुबह पूजा-अर्चना कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद मंगलमय यात्रा के लिए प्रार्थना की। बाद में श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले, जय बाबा चट्टानी व जय बाबा बुड्ढा अमरनाथ का जयघोष किया। इनमें कई श्रद्धालु ऐसे थे, जो पहली बार बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा पर जा रहे थे।