विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोवा कैसिनो में गेस्‍ट को बंधक बनाए जाने के कारण 30 गिरफ्तार

By Monika MinalEdited By:
Published: Thu, 13 Feb 2020 01:42 PM (IST)

तीस लोगों को गुरुवार की सुबह गोवा में कैलंगुट बीच के पास एक आलीशान होटल में कैसिनो में कर्मचारियों और ...और पढ़ें

गोवा कैसिनो में गेस्‍ट को बंधक बनाए जाने के कारण 30 गिरफ्तार
गोवा कैसिनो में गेस्‍ट को बंधक बनाए जाने के कारण 30 गिरफ्तार

पणजी, प्रेट्र। गोवा के कलंगुट बीच (Calangute beach) के पास मौजूद होटल के कैसिनो में करीब 30 लोगों ने घुसकर हंगामा किया और वहां मौजूद गेस्‍ट को बंधक बना लिया। कैसिनो प्रबंधन द्वारा सूचित किए जाने के बाद पुलिस ने तीस लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि तीस लोगों को गुरुवार की सुबह गोवा में कैलंगुट बीच के पास एक आलीशान होटल में कैसिनो में कर्मचारियों और मेहमानों को बंधक बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में जांच जारी है।

प्राइड कैसिनो ग्रुप मैनेजमेंट (Pride Casino group management) ने पुलिस से सुबह करीब 3.30 बजे सूचना दिया। पुलिस को बताया गया कि कुछ लोगों ने कैसिनो में मौजूद स्‍टाफ व गेस्‍ट को बंधक बना रखा है। यह जानकारी डिप्‍टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस एडविन कोलाको (Edwin Colaco) ने दी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस कैसिनो पहुंची और तीस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें व्‍यापारी कौशल खन्‍ना भी शामिल थे। घटना के समय वहां 300 से अधिक लोग मौजूद थे। इनमें वहां के स्‍टाफ और गेस्‍ट भी थे। दर्ज शिकायत के अनुसार, करीब 40 लोगों का एक ग्रुप सुबह कैसिनो में घुसने के बाद वहां मौजूद स्‍टाफ को धमकी देने लगा। पुलिस अधिकारी ने आगे विवरण देने से इनकार करते हुए कहा कि कुछ और आरोपियों की तलाश जारी है।

कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल और गोवा के स्थानीय लोगों की ओर से राज्य में कसिनों पर रोक की मांग हो रही थी। इस क्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की ओर से फैसला लिया गया कि एक फरवरी से राज्य में संचालित कसिनो में राज्य के लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि कि माल एवं सेवा कर आयुक्त इस प्रतिबंध को लागू करेंगे जो कि गेमिंग कमिश्नर भी हैं। लोगों का आरोप है कि ये प्रतिष्ठान स्थानीय संस्कृति को विकृत कर रहे हैं और तमाम परिवारों के लिए आर्थिक तबाही का कारण बन रहा है। इस तटीय राज्य के अपतटीय क्षेत्रों में छह और तटवर्ती क्षेत्रों में दर्जन भर कसिनो चलाए जाते हैं। इनमें बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग आते हैं।

यह भी पढ़ें: एसपी साहब, 12 करोड़ हार चुका हूं..रुपये देने वाला धमका रहा है