विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी के विदेशी दौरों पर 2021 से 2024 तक खर्च हुए 295 करोड़, सबसे अधिक खर्च इन पांच देशों की यात्रा पर हुए

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 25 Jul 2025 03:37 AM (IST)

सरकार द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार 2025 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका और फ्रांस सहित पांच देशों ...और पढ़ें

पीएम मोदी के विदेशी दौरों पर 2021 से 2024 तक खर्च हुए 295 करोड़ (फाइल फोटो)
पीएम मोदी के विदेशी दौरों पर 2021 से 2024 तक खर्च हुए 295 करोड़ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 2025 में अमेरिका और फ्रांस सहित पांच देशों की यात्रा पर 67 करोड़ रुपये से अधिक खर्च
  2. सबसे महंगी यात्रा फ्रांस की थी, जिस पर 25 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए

 पीटीआई, नई दिल्ली। सरकार द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2025 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका और फ्रांस सहित पांच देशों की यात्रा पर 67 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए, जबकि 2021 से 2024 तक उनकी विदेश यात्राओं से संबंधित कुल व्यय लगभग 295 करोड़ रुपये रहा।

आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष मोदी की मारीशस, साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया, घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्राओं के संबंधित आंकड़े उपलब्ध नहीं थे।

इन यात्राओं के लिए विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह द्वारा गुरुवार को राज्यसभा में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन के प्रश्न के लिखित उत्तर में साझा किए गए आंकड़ों में कुल व्यय के कालम में कहा गया है कि बिलों का निपटान किया जा रहा है।

कुल व्यय अभी उपलब्ध नहीं है। इनमें सबसे महंगी यात्रा फ्रांस की थी, जिस पर 25 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए। जबकि जून 2023 में मोदी द्वारा की गई अमेरिका की यात्रा पर 22 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए।