700 करोड़ खर्च फिर भी 24 स्मारक अतिक्रमण की चपेट में
संसद में एक लिखित प्रश्न का जवाब देते हुए संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने सभा को सूचित किया कि मंत्रालय ने केंद्र द्वारा संरक्षित स्मारकों के रख रखाव में 700 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। केंद्र सरकार ने ये माना है कि देशभर में 24 संरक्षित स्मारक अतिक्रमण की वजह से गायब हो चुके हैं। इनमें 11 केवल उत्तर प्रदेश राज्य में है। संसद में एक लिखित प्रश्न का जवाब देते हुए संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने सभा को सूचित किया कि मंत्रालय ने केंद्र द्वारा संरक्षित स्मारकों के रख रखाव में 700 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की है।
उत्तर प्रदेश में अतिक्रमण के शिकार 11 स्मारकों में 3 राजधानी लखनऊ में जबकि 2 वाराणसी में हैं। लखनऊ में, प्रसिद्ध असफी इमामबाड़ा का केवल आंशिक भाग क्षतिग्रस्त हुआ है। बचे स्मारकों को खोजने की प्रक्रिया में पुराने रिकॉर्ड, राजस्व मैप्स, प्रकाशित रिपोर्ट, भौतिक निरीक्षण और उनके रख रखाव के लिए तैनात टीमों शामिल होते है।
वर्षों से, सरकार ने इन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करना शुरू कर दिया है। तकनीक और मानचित्रों का उपयोग करते हुए, सरकार इन क्षेत्रों में निर्माण के लिए अनुदान की अनुमति देती है।
इससे पहले, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ऐसी साइटों की पहचान के लिए उपग्रह चित्रण का उपयोग करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था।
यह भी पढ़ें : फजीहत के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार का VIP ट्रीटमेंट पर यू टर्न