विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अभी कदम नहीं उठाए तो... इतिहास के तीन सबसे गर्म सालों में शुमार हो सकता है 2025', WMO की चेतावनी

Published: Tue, 31 Dec 2024 10:09 AM (IST)

WMO ने 2025 में क्लाइमेट चेंज को लेकर बड़ी चेतावनी दे दी है। 2024 सबसे गर्म सालों में से एक ...और पढ़ें

2025 में पड़ सकती है भयानक गर्मी (फाइल फोटो)
2025 में पड़ सकती है भयानक गर्मी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 2025 में भी भयानक गर्मी का सामना करना पड़ सकता।
  2. WMO ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग को बढ़ाने पर दिया जोर।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 खत्म होने वाला है और 2025 आने वाला है। वहीं 2025 में मौसम के बदलाव को लेकर विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने चेतावनी जारी की है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने चेतावनी दी कि 2024 का रिकॉर्ड तोड़ने वाला तापमान अगले साल भी जारी रहने की संभावना है, जिसमें ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) का लेवल और ज्यादा बढ़ जाएगा, जिससे भविष्य में और भी अधिक गर्मी पैदा होगी।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organization) के अनुसार, साल 2024 रिकॉर्ड पर सबसे गर्म साल रहा है। वहीं, साल 2025 के लिए मौसम कार्यालय (Met Office) को उम्मीद है कि यह तीन सबसे गर्म सालों में से एक होगा। 2023 और 2024 की ही तरह साल 2025 में भी भयानक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

'2025 में क्या होगा, कोई गारंटी नहीं'

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इसको लेकर कहा,

आज मैं आधिकारिक तौर पर रिपोर्ट कर सकता हूं कि हमने अभी-अभी एक दशक की जानलेवा गर्मी झेली है। रिकॉर्ड पर टॉप सबसे गर्म साल पिछले दस सालों में हुए हैं, जिसमें 2024 भी शामिल है, 2025 में आगे क्या होगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। लेकिन मैं उन सभी के साथ खड़े होने की प्रतिज्ञा करता हूं जो सभी लोगों के लिए अधिक शांतिपूर्ण, समान, स्थिर और स्वस्थ भविष्य बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

एंटोनियो गुटेरेस ने किया सतर्क

डब्ल्यूएमओ के का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 2015-2024 रिकॉर्ड पर सबसे गर्म दस साल होंगे,यह वास्तविक समय में जलवायु परिवर्तन है।

  • हमें बर्बादी के इस रास्ते से निकलना होगा। 
  • हमारे पास खोने के लिए समय नहीं है।
  • साल 2025 में कई देशों के उत्सर्जन को रोकना होगा और सुरक्षित रास्ते की तरफ जाना होगा।
  • साथ ही रिन्यूएबल फ्यूचर (renewable future) का समर्थन करना होगा।

क्लाइमेट चेंज को लेकर उठाए कदम

वहीं WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने कहा, मैंने महासचिव बनने के अपने पहले साल लगातार क्लाइमेट को लेकर रेड अलर्ट जारी किए हैं। साल 2025 में WMO की 75 वीं वर्षगांठ है, इसके लिए हमारा अभी से यह ही मैसेज है की अगर आप एक सुरक्षित प्लैनेट चाहते हैं तो आपको अभी इसके लिए एक्शन लेना होगा। यह हर एक की जिम्मेदारी है, यह एक ग्लोबल जिम्मेदारी है। महासचिव ने कहा, लगातार बढ़ता तापमान लगातार कई तरह के कदम उठाने की चेतावनी देता है। क्लाइमेट चेंज को लेकर WMO लगातार कदम उठा रहा है।

सोर्स

https://wmo.int/