Move to Jagran APP

2012 Delhi Nirbhaya Case Hanging Reaction: जानें निर्भया के दोषियों को फांसी पर क्या प्रतिक्रियाएं आईं?

2012 Delhi Nirbhaya Case Hanging Reaction निर्भया के दोषियों को फांसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि न्याय हुआ है। वही इसे हर कोई ऐतिहासिक बता रहा है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 07:33 AM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2020 11:52 AM (IST)
2012 Delhi Nirbhaya Case Hanging Reaction: जानें निर्भया के दोषियों को फांसी पर क्या प्रतिक्रियाएं आईं?
2012 Delhi Nirbhaya Case Hanging Reaction: जानें निर्भया के दोषियों को फांसी पर क्या प्रतिक्रियाएं आईं?

नई दिल्ली, एजेंसियां। 2012 Delhi Nirbhaya Case Hanging Reaction, 7 साल से ज्यादा के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार निर्भया को आज इंसाफ मिल गया। निर्भया के दोषियों को आज सुबह 5.30 बजे दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने को हर कोई ऐतिहासिक बता रहा है। वहीं अपनी बेटी के लिए इंसाफ मिलने के बाद निर्भया की मां ने कहा कि हमारी बेटी अब जिंदा नहीं है और लौटेगी नहीं। आइए जानते हैं किसने फांसी पर क्या प्रतिक्रिया दी..

prime article banner

2012 Delhi Nirbhaya Case Hanging Reaction:

पीएम मोदी बोले-  महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा की जीत

निर्भया के दोषियों को फांसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि न्याय हुआ है। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसका अत्यधिक महत्व है। हमारी नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हमें मिलकर एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है, जहां महिला सशक्तीकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाए, जहां समानता और अवसर पर जोर दिया जाए।

स्मृति ईरानी ने जताई खुशी

निर्भया के दोषियों को फांसी के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस पर खुशी जताई है और कहा है कि मैं इस दिन का अभिवादन करती हूं कि आखिरकार निर्भया को न्याय मिला है।निर्भया कांड के दोषियों को फांसी की सजा हर अपराधी के लिए एक संदेश है कि एक दिन कानून आपको पकड़ लेगा।

फांसी पर निर्भया की मां बोलीं-आखिरकार तुमको न्याय मिला

निर्भया की मां ने कहा कि हमारी बेटी अब जिंदा नहीं है और लौटेगी नहीं। उन्होंने कहा कि हमने यह लड़ाई शुरू की थी जब वो हमें छोड़ कर चली गई। यह संघर्ष उसके लिए था, लेकिन हम भविष्य में अपनी बेटियों के लिए इस लड़ाई को जारी रखेंगे। मैंने अपनी बेटी की तस्वीर को गले लगाया और कहा आखिरकार तुमको न्याय मिला।

जल्लाद पवन ने कहा- चार दोषियों को फांसी देने की खुशी

निर्भया के दोषियों को फांसी देने वाले जल्लाद पवन फांसी के बादकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश के मेरठ के लिए रवाना हो गए। पवन जल्लाद ने फांसी के बाद कहा कि मेरे जीवन में पहली बार, मुझे चार दोषियों को फांसी देने की खुशी है। मैं इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहा था। मैं ईश्वर और तिहाड़ जेल प्रशासन को धन्यवाद देता हूं। चार निर्भया गैंगरेप-मर्डर के दोषियों को फांसी देने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने पवन को चुना गया था।

CM केजरीवाल ने कहा- हमारे सिस्टम में बहुत सारी खामियां

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद कहा कि न्याय दिलाने में 7 साल लगे। आज, हमें एक प्रतिज्ञा लेनी है कि इसी तरह की घटना फिर से नहीं होती है। हमने देखा है कि हाल ही में दोषियों ने कानून में हेरफेर कैसे किया। हमारे सिस्टम में बहुत सारी खामियां हैं, हमें सिस्टम में सुधार करने की आवश्यकता है।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया नज़ीर

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा निर्भया मामले के दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद कहा कि आज एक उदाहरण पेश किया गया, लेकिन ऐसा पहले भी किया जा सकता था। अब ऐसे लोगों को पता है कि उन्हें सजा दी जाएगी, तारीख आगे बढ़ सकती है, लेकिन सजा मिलेगी।

स्वाति मालिवाल बोलीं- यह एक एतिहासिक दिन

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कहा कि यह एक एतिहासिक दिन है, निर्भया को 7 साल बाद न्याय मिला, उसकी आत्मा को आज शांति मिली होगी। देश ने दुष्कर्मियों को एक कड़ा संदेश दिया है कि अगर किसी ने यह अपराध किया तो उसे फांसी दी जाएगी।

निर्भया के दोषियों को मिली सजा पर फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने भी खुशी जताई है। उन्होंने ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट करते हुए निर्भया की मां के साहस को सलाम किया है।

इसे भी पढ़ें: LIVE Nirbhaya Case Justice: PM मोदी बोले- महिलाओं की प्रतिष्ठा और सुरक्षा सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.