अर्धसैनिक बल के 200 कर्मी बिहार के भागलपुर के लिए रवाना
गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा है कि दंगा एवं भीड़ नियंत्रित करने में सिद्धहस्त त्वरित कार्रवाई बल के करीब 100 कर्मियों के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 100 कर्मियों को बिहार भेजा गया है।
गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा है कि दंगा एवं भीड़ नियंत्रित करने में सिद्धहस्त त्वरित कार्रवाई बल के करीब 100 कर्मियों के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 100 कर्मियों को बिहार भेजा गया है। केंद्रीय अर्धसैनिक बल के कर्मी भागलपुर में तनावपूर्ण स्थिति से निपटने में स्थानीय प्रशासन की मदद करेंगे।
खबरों में बताया गया है कि शनिवार को दो गुटों के बीच एक प्रदर्शन के गीत और नारे पर टकराव हो गया था। टकराव में छह पुलिसकर्मी और 12 अन्य सहित कई लोग घायल हो गए थे। प्रदर्शन के दौरान तेज संगीत पर आपत्ति जताने के बाद टकराव हुआ था। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पथराव किया।