Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    200 Crore Corona Vaccine: 200 करोड़ कोरोना टीकाकरण की राह में कब-कब आए महत्‍वपूर्ण पड़ाव, जानें पूरी टाइमलाइन

    By Mohd FaisalEdited By:
    Updated: Sun, 17 Jul 2022 02:04 PM (IST)

    200 Crore Corona Vaccine भारत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। भारत ने 200 करोड़ के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। भारत ने महज 548 दिनों में कोरोना टीकाकरण का रिकार्ड बनाते हुए 200 करोड़ वैक्सीन की डोज लोगों को दी है।

    Hero Image
    200 Crore Corona Vaccine: 200 करोड़ कोरोना टीकाकरण के अहम पड़ाव (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। 200 Crore Corona Vaccine भारत ने कोविड-19 टीकाकरण में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। देश ने आज 200 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने के आंकड़े को पार कर लिया है। पीएम मोदी ने 200 करोड़ वैक्सीन की खुराक के लक्ष्य को हासिल करने और COVID-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए राष्ट्र को बधाई दी है। ऐसे में आपको टीकाकरण अभियान से जुड़े उन पड़ावों के बारें में जरुर जानना चाहिए। जब भारत ने अलग-अलग मौके पर इन लक्ष्यों को हासिल किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतने दिन में हासिल किया 25 करोड़ से 200 करोड़ का लक्ष्य

    दरअसल 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार, भारत में कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ डोज को लगाने में 85 दिन का वक्त लगा था। इसके बाद 20 करोड़ डोज देने में 45 दिन का समय लगा था। जैसे-जैसे ये अभियान आगे बढ़ता गया। वैसे-वैसे ही भारत हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित करता गया और भारत ने महज 548 दिनों में कोरोना टीकाकरण का रिकार्ड बना लिया।

    टीकाकरण अभियान के मुख्य पड़ाव

    • 2 जनवरी 2021 को भारत सरकार ने दो मेड इन इंडिया वैक्सीन के इस्तेमाल की इमरजेंसी मंजूरी दी।
    • 16 जनवरी 2021 को देश में कोरोना वैक्सीन अभियान शुरु हुआ।
    • 19 फरवरी 2021 को देश ने एक करोड़ के लक्ष्य को हासिल किया।
    • 1 मार्च 2021 को Co-win पोर्टल, आरोग्य सेतु और उमंग एप के माध्यम से वैक्सीन पंजीकरण शुरू हुआ।
    • 12 जून 2021 को देश में कोविड-19 वैक्सीन की 25 करोड़ खुराकें दी गई।
    • कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत भारत ने 50 करोड़ डोज लगाने के पड़ाव को 6 अगस्त 2021 को पूरा किया गया।
    • देश में कोरोना के खिलाफ जारी टीकाकरण के 75 करोड़ के आंकड़ों को 13 सितंबर 2021 को हासिल किया गया था।
    • 17 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 2.5 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
    • 21 अक्टूबर 2021 को भारत ने 100 करोड़ कोरोना डोज लगाने का लक्ष्य को हासिल किया।
    • 3 नवंबर 2021 को हर घर दस्तक अभियान की शुरूआत की गई।
    • 7 जनवरी 2022 को 150 करोड़ डोज लगाई गई।
    • 19 फरवरी 2022 तक 175 करोड़ डोज के लक्ष्य को हासिल किया गया।
    • 16 जुलाई 2022 को भारत ने 200 करोड़ डोज के पड़ाव को पार कर लिया है।