विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुपये नहीं लौटाने पर मुंबई में हैवानियत, ओरल सेक्स को किया मजबूर फिर बनाया वीडियो

By Agency Edited By: Chandan Kumar
Published: Tue, 15 Jul 2025 01:36 PM (IST)

पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। ये लोग ...और पढ़ें

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पीड़ितों को कर्ज दिया था। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पीड़ितों को कर्ज दिया था। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दो नौजवान दोस्तों को कथित तौर पर कुछ लोगों ने कर्ज न चुकाने पर उन्हें बिना कपड़े के जलील किया। इसमें एक पीड़ित कथित तौर पर नाबालिग है। यह घटना इतना शर्मनाक है कि सुनकर रूह कांप जाए।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने इन नौजवानों को न सिर्फ बेइज्जत किया, बल्कि कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी दी।

पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। ये लोग अंगड़िया (कुरियर) का काम करते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पीड़ितों को कर्ज दिया था और उन पर चोरी का आरोप भी लगाया था।

ओरल सेक्स के लिए किया मजबूर

पुलिस के मुताबिक, दोनों नौजवानों का कथित तौर पर अपहरण किया गया, उनके साथ मारपीट की गई और एक कमरे में बंद कर दिया गया। वहां उन्हें कपड़े उतारने पर मजबूर किया गया और उनके साथ जबरन ओरल सेक्स करवाया गया। पीड़ितों की शिकायत पर लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

मामले में प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पोक्सो) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि बाकी तीन की तलाश में पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर भेजी गई हैं।

पीड़ित पर पहले से चोरी का दर्ज है एक मामला

पुलिस ने बताया कि नाबालिग पीड़ित के खिलाफ कुर्ला रेलवे पुलिस (जीआरपी) में पहले से चोरी का एक मामला दर्ज है। इस नाबालिग को अब कुर्ला के एक बाल सुधार गृह में रखा गया है।

पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की सच्चाई की जांच कर रही है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: यमन में निमिषा प्रिया की सजा-ए-मौत टालने की आखिरी उम्मीद, भारतीय सुन्नी नेता कर रहे ताबड़तोड़ मीटिंग