Visakhapatnam में 2 लोग गिरफ्तार, जब्त की गई 160 किलो गांजा
आंध्र प्रदेश के विशखापट्टनम में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के साथ 160 किलो गांजा बरामद की गई है। अनकपल्ले मंडल क्षेत्र से ये गिरफ्तारी हुई है।
हैदराबाद, एनएनआइ। आंध्र प्रदेश के विशखापट्टनम से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के साथ 160 किलो गांजा बरामद की गई है। अनकपल्ले मंडल क्षेत्र से ये गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है।
सरकार हो रही है नाकाम
देशभर से गांजा बरामद करने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन सरकार की सारी कोशिशें नाकाम होती जा रही है। ऐसे में सरकार को असंवैधानिक गांजा की तस्करी को रोकने के लिए कड़े से कड़े नियम बनाने होंगे, तभी जाकर ऐसी घटनाओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
इससे पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं
इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले दिनों तमिलनाडु से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया था। इसके अलावा आंध्र प्रदेश से भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: 10 किलो गांजा संग प्रधान पति गिरफ्तार, काफी दिनों से मादक पदार्थों की तस्करी में था संलिप्त