आंध्र प्रदेश में अवैध तरीके से शराब ले जाने पर दो पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार
तेलंगाना से आंध्र प्रदेश शराब को अवैध तरीके ले जाते समय दोनों कांस्टेबल को पकड़ा गया है। नंदीगामा पुलिस ने उन्हें जोनलगड्डा चेकपोस्ट पर दो अलग-अलग घटनाओं में गिरफ्तार कर लिया।
हैदराबाद, एएनआइ। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिला में दो पुलिस कांस्टेबल को अवैध रुप ले जाने पर पकड़ा गया है। तेलंगाना से आंध्र प्रदेश शराब को अवैध तरीके ले जाते समय दोनों कांस्टेबल को पकड़ा गया है। नंदीगामा पुलिस ने उन्हें जोनलगड्डा चेकपोस्ट पर दो अलग-अलग घटनाओं में गिरफ्तार कर लिया।
नंदीगामा शहर के पुलिस थाने के निरीक्षक कनकराव को मिली जानकारी के आधार पर 414 शराब की बोतलें जब्त की गई हैं। इस मामले में गिरफ्तार किए गए कांस्टेबल को चार मामलों में जोनलगड्डा चेक पोस्ट पर ले जाया जा रहा था। पहले मामले में विजयरामदा जीआरपी में एआर कॉन्स्टेबल के रूप में काम करने वाले शिवरामकृष्ण और एक अन्य कांस्टेबल को ले जाया गया। नंदीगामा डीएसपी रामनमूर्ति ने कहा ने बताया कि 13 पूर्ण बोतलें और 167 क्वार्टर बोतलें ले जाते हुए एक कांस्टेबल को पकड़ा गया है।
बता दें देश में इस वक्त कोरोना वायरस लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। ऐसे में तीसरे और चौथे लॉकडाउन की अवधि में कई मामलों में ढील दी गई है। इसमें शराब की ब्रिकी भी शामिल है। पहले ही दिन जब सरकार ने शराब की ब्रिकी करने पर दुकानें खोलने की इजाजत दी थी तो काफी संख्या लाइनों में लोग नजर आए थे। इस दौरा सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लघंन किया था। फिलहाल कई राज्यों में अब शराब की दुकानें खुल चुकी हैं।
यही नहीं अब आर्थिक गतिविधियां काफी हद तक शुरू हो चुकी है। देश धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है। लोगों की जिंदगी सामान्य होती हो रही है, लेकिन कोरोना वायरस के मामले प्रत्येक दिन बढ़ रहे हैं। इस वक्त पूरे देश में 1 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं अगर बात आंध्र प्रदेश की करें तो यहां पर 2,757 संक्रमित मामले दर्ज हैं और कुल मौतें 56 हुई है। बता दें कि आज से घरेलु उड़ान शुरू हो गई हैं।