Move to Jagran APP

देश में कोरोना से 24 घंटे में 77 लोगों की मौत, 35 हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के संक्रमण से 77 लोगों की मौत हो गई है जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 35 हजार के पार पहुंच गया है। जानें बाकी राज्‍यों का हाल...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Fri, 01 May 2020 09:33 PM (IST)Updated: Sat, 02 May 2020 06:52 AM (IST)
देश में कोरोना से 24 घंटे में 77 लोगों की मौत, 35 हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
देश में कोरोना से 24 घंटे में 77 लोगों की मौत, 35 हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन के बावजूद देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। बीते 24 घंटे में देश में 1,993 नए मामले सामने आए जबकि 77 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में महामारी से अब तक 1,152 लोगों की मौत हो गई है जबकि 35,365 लोग संक्रमित हुए हैं। हालांकि, अब तक 9,065 लोग ठीक भी हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आंकड़ों में अंतर राज्यों से केंद्रीय एजेंसी को डाटा मिलने में होने वाली देरी के कारण हो सकता है क्‍योंकि कई एजेंसियां सीधे राज्यों से आंकड़े जुटाती हैं।

loksabha election banner

मौतों का सिलसिला जारी 

वहीं राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से मिली सूचनाओं के मुताबिक देश भर में शुक्रवार को और 76लोगों की जान चली गई। इसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 26 गुजरात में 22, मध्य प्रदेश में छह, उत्तर प्रदेश में पांच, राजस्थान में चार, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में दो-दो, और बिहार, तमिलनाडु व उत्तराखंड में एक-एक मौत शामिल है। उत्तराखंड में कोरोना से यह पहली मौत हुई है। मरने वालों की संख्या 1,222 हो गई है। जबकि, संक्रमण के 2,352 नए मामले मिले हैं और इनकी संख्या 37,297 हो गई है।

महाराष्‍ट्र में 1,008 नए केस 

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 1,008 नए मामले सामने आए। राज्य में अब तक एक दिन में नए मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इसमें अकेले मुंबई में 751 मामले शामिल हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में 11,506 और मुंबई में 7,625 संक्रमित हो गए हैं। 26 में से सबसे ज्यादा 10 मौतें पुणे में हुई हैं। राज्य में अब तक 485 लोगों की जान जा चुकी है।

गुजरात में 326 नए केस 

गुजरात में भी बढ़ते मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। शुक्रवार को 326 नए केस मिले और संक्रमितों की संख्या 4,721 हो गई। अकेले अहमदाबाद में 267 मामले शामिल हैं। अहमदाबाद में संक्रतिमों की संख्या भी 3,793 पर पहुंच गई है। राज्य में 22 लोगों की जान गई है, जिसमें 16 मौतें अहमदाबाद में हुई हैं।

दिल्ली में चार हजार के करीब आंकड़ा

राजधानी दिल्ली में भी संक्रमितों की संख्या चार हजार के करीब पहुंच गई है। शुक्रवार को 223 नए मामले सामने आए और कुल मरीजों की संख्या 3,738 हो गई।

तमिलनाडु में ढाई हजार से अधिक संक्रमित

महाराष्ट्र और गुजरात के बाद बाद तमिलनाडु में भी स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है। शुक्रवार को 203 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 2,526 हो गई। एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।

आंध्र में नए मामलों में कमी

आंध्र प्रदेश में 61 नए मामले तो मिले हैं, लेकिन एक हफ्ते के भीतर पहली बार नए मामलों में गिरावट आई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,463 हो गई है। सबसे ज्यादा कुरनूल जिले में स्थिति खराब हो रही है। 61 में से 25 मामले यहीं मिले हैं और यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 411 हो गई है अब तक 10 लोगों की मौत भी यहां हो चुकी है। आंध्र से सटे तेलंगाना में छह नए केस सामने आए हैं और मरीजों की संख्या 1,044 हो गई है। 

कर्नाटक में 24 नए मामले 

तेलंगाना में कुछ दिनों से स्थिति कंट्रोल में नजर आ रही है और नए मामलों की संख्या कम हो गई है। कर्नाटक में 24 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमित 589 हो गए हैं। इनमें ठीक हो चुके 235 लोग और अब तक इस महामारी से जान गंवाने वाले 22 व्यक्ति भी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में नहीं लग रही लगाम

तमाम सख्ती के बावजूद उत्तर प्रदेश में कोरोना पर लगाम नहीं लग पा रही है। हालांकि, एक अच्छी बात यह है कि ये माले कुछ सीमित क्षेत्रों में ही सामने आ रहे हैं। पूरे राज्य में 130 नए केस मिले हैं, जिनमें अकेले गौतमबुद्धनगर, जिसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा शामिल है, 17 केस शामिल हैं। अब तक कुल 2,358 लोग संक्रमित हुए हैं। बिहार में भी 41 मामले मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 466 पर पहुंच गई है।

जम्मू-कश्मीर में सात से करीब संक्रमित

जम्मू-कश्मीर में 25 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 639 हो गई है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में नए मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पंजाब में 147 नए मामले मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 696 हो गई गई है। राजस्थान में भी 58 नए मामले सामने आए हैं और कुल 2,642 संक्रमित हो गए हैं। 87 केस के साथ मध्य प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 2,709 पहुंच गया है। हरियाणा में भी और 28 संक्रमित पाए गए हैं और इनकी संख्या 369 हो गई है।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 11,506

गुजरात - 4,721

दिल्ली - 3,738

मध्य प्रदेश - 2,709

राजस्थान - 2,642

तमिलनाडु - 2,526

उत्तर प्रदेश - 2,358

आंध्र प्रदेश - 1,463

तेलंगाना - 1,044

बंगाल - 744

जम्मू-कश्मीर - 639

कर्नाटक - 589

पंजाब - 696

केरल - 497

बिहार - 466

हरियाणा - 369

ओडिशा - 147

झारखंड - 114

चंडीगढ़ - 88

उत्तराखंड - 57

हिमाचल प्रदेश - 41

असम - 41

छत्तीसगढ़ - 43

अंडमान-निकोबार -33

लद्दाख - 22

मेघालय -12

पुडुचेरी - 9

गोवा - 7

त्रिपुरा - 3

मणिपुर - 2

मिजोरम - 1 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.