1993 मुंबई ब्लास्ट: अबु सलेम के खिलाफ आज हो सकता है सजा का एलान
मुंबई में 12 जगहों पर हुए धमाके में करीब 250 लोगों की मौत हो गई थी। अबु सलेम इस वक्त नवी मुंबई स्थित तलोजा जेल में बंद है।
मुंबई, एएनआइ। 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस में टाडा की एक विशेष अदालत आज अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम समेत अन्य दोषियों के खिलाफ सजा सुना सकती है। शहर में 12 जगहों पर हुए धमाके में करीब 250 लोगों की मौत हो गई थी। अदालत ने 25 अप्रैल को हुई आखिरी सुनवाई के दौरान सजा के एलान के लिए 29 मई की तारीख तय की थी।
अबु सलेम के अलावा जिन छह दोषियों को सजा सुनाई जाएगी, उनमें मुस्ता दौसा, फिरोज खान, ताहिर मर्चेट, रियाज सिद्दिकी, करीमुल्लाह शेख और अब्दुल कयूम का नाम शामिल है। अबु सलेम हत्या व जबरन वसूली से संबंधित कई मामलों में आरोपित भी है। वह इस वक्त नवी मुंबई स्थित तलोजा जेल में बंद है। 2015 में उसे मुंबई के एक बिल्डर प्रदीप जैन की हत्या के मामले में एक विशेष अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
यह भी पढ़ें: मेजर गोगोई को सेना प्रमुख के समर्थन पर रक्षा विशेषज्ञों की है ये राय