Move to Jagran APP

छत्तीसगढ़ में फूटा कोरोना बम, पहली बार एक साथ मिले 25 संक्रमित; राज्य में कुल संख्या हुई 93

Coronavirus in Chhattisgarh कोरोना के पॉजिटिव केस में 22 पुरुष और तीन महिलाएं मरीज शामिल हैं। यह सभी प्रवासी मजदूर और उनसे संक्रमित हैं।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 10:20 PM (IST)Updated: Sun, 17 May 2020 11:56 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में फूटा कोरोना बम, पहली बार एक साथ मिले 25 संक्रमित; राज्य में कुल संख्या हुई 93
छत्तीसगढ़ में फूटा कोरोना बम, पहली बार एक साथ मिले 25 संक्रमित; राज्य में कुल संख्या हुई 93

रायपुर, जेएनएन। छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में कोरोना के 25 नए केस मिलने से हड़कंप मच गया। ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रदेश में एक साथ इतने पॉजिटिव केस मिले हैं। एम्स के डायरेक्टर डॉ. नितिन एम नागरकर ने बताया कि रविवार को सैम्पल रिपोर्ट में 19 नए केस मिले हैं। इनमें से बालोद के नौ, बलौदाबाजार के छह, कबीरध्ााम के दो और राजिम का एक मरीज है। वहीं जांजगीर-चांपा से भी एक केस की पुष्टि की गई। इधर देर रात सरगुजा में एक और जांजगीर चाम्पा में पांच केस मिलने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग में कोरोना नियंत्रण अभियान के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने दी। कोरोना के पॉजिटिव केस में 22 पुरुष और तीन महिलाएं मरीज शामिल हैं। यह सभी प्रवासी मजदूर और उनसे संक्रमित हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में अब तक 92 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 59 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 33 का इलाज चल रहा है।

prime article banner

एक मरीज हुआ डिस्चार्ज

एम्स प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में भर्ती एक करोना मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दुर्ग के इस मरीज को एम्स में तीन मई को भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान आरटीपीसीआर लैब से रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। मरीज को 14 दिनों तक क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है।

मिले नए केस

स्थान -                  संख्या

बलौदाबाजार -         06

जांजगीर चाम्पा -      06

कबीरधाम -            02

बालोद -                 09

राजिम -                 01

सरगुजा -               01

देश के अन्य राज्यों में भी कोरोना के नए मामलों में बढोत्तरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में संक्रमण से 120 लोगों की मौत हो गई है जिसके साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,872 हो गई है। बीते 24 घंटे में 4,987 मामले सामने आए हैं जिसके साथ देश में संक्रमितों की संख्‍या 90,927 हो गई है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 63 लोगों की मौत हुई, जो दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। शनिवार को रिकॉर्ड 67 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा दिल्ली में 19, बंगाल में छह, तमिलनाडु में चार, राजस्थान में दो और जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, आंध्र प्रदेश, व कर्नाटक में एक-एक मौतें हुई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.