हर साल 18 सैटेलाइट लॉन्च करने का टारगेट : इसरो चेयरमैन
किरण कुमार ने कहा कि अभी हम हर साल सिर्फ छह सैटेलाइट ही लॉन्च कर पाते हैं। अन्य देशों से भी डिमांड आ रही है। इसलिए क्षमता बढ़ाना जरूरी हो गया है।
नईदुनिया, भोपाल। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सैटेलाइट लॉन्च करने की अपनी क्षमता तीन गुना बढ़ाएगा। सोमवार को भोपाल आए इसरो के चेयरमैन डॉ. एएस किरण कुमार ने नईदुनिया से बातचीत में कहा कि आज भी हम जरूरत के मुताबिक सैटेलाइट लॉन्च नहीं कर पा रहे हैं।
खुद भारत को कई सैटेलाइट की जरूरत है, इसलिए हम हर साल 18 सैटेलाइट लॉन्च करने का टारगेट लेकर चल रहे हैं। किरण कुमार ने कहा कि अभी हम हर साल सिर्फ छह सैटेलाइट ही लॉन्च कर पाते हैं। अन्य देशों से भी डिमांड आ रही है। इसलिए क्षमता बढ़ाना जरूरी हो गया है। सोमवार को प्रशासन अकादमी में उन्होंने 'गवर्नेस और विकास में अंतरिक्ष विज्ञान की भूमिका' विषय पर आयोजित कार्यशाला में भाग लिया।
यह भी पढ़ें: यूपी के विकास की गति तेज करने में मदद करेगा नीति आयोग
यह भी पढ़ें: राजनाथ ने नक्सली हमले को बताया चुनौती, कहा- किसी को नहीं बख्शेंगे, आज जाएंगे सुकमा