मणिपुर में 17 संदिग्ध उग्रवादी गिरफ्तार, भारी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद
मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम और कोबरा बटालियन ने साइनाई कैंप में संयुक्त अभियान चलाया। जांच के दौरान ...और पढ़ें

मणिपुर में 17 संदिग्ध उग्रवादी गिरफ्तार, भारी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद
HighLights
सुरक्षा बलों ने 24 से अधिक बंदूक, 38 मैगजीन, बड़ी मात्रा में कारतूस, विस्फोटक जब्त किए
मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम और कोबरा बटालियन ने चलाया संयुक्त अभियान
आईएएनएस, इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने शनिवार को दो कुकी संगठनों से जुड़े 17 संदिग्ध उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। उन पर केंद्र सरकार के साथ हुए सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस (एसओओ) समझौते के तहत पंजीकृत कैडर होने का फर्जी दावा करने का आरोप है।
इस दौरान भारी संख्या में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम और कोबरा बटालियन ने साइनाई कैंप में संयुक्त अभियान चलाया।
जांच के दौरान 17 लोग कथित तौर पर फर्जी पहचान के साथ पंजीकृत कैडर बनकर रह रहे थे। इनमें आठ पर कुकी नेशनल आर्मी और नौ पर कुकी लिबरेशन आर्मी का सदस्य होने का झूठा दावा करने का आरोप है।
सुरक्षा बलों ने 24 से अधिक बंदूक, 38 मैगजीन, बड़ी मात्रा में कारतूस, विस्फोटक, वायरलेस संचार उपकरण और अन्य सैन्य सामग्री जब्त की।
आरोपितों को 31 अक्टूबर तक आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी पहचान, अवैध हथियारों और शिविर के नियमों के उल्लंघन में अन्य लोगों की क्या भूमिका थी।
