Move to Jagran APP

महाराष्ट्र: गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान 15 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में गणपति महोत्सव के बाद हुए मूर्ति विसर्जन के दौरान 15 लोगों की मौत हो गई है।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Wed, 06 Sep 2017 01:09 PM (IST)Updated: Wed, 06 Sep 2017 05:23 PM (IST)
महाराष्ट्र: गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान 15 लोगों की मौत
महाराष्ट्र: गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान 15 लोगों की मौत

मुंबई (एजेंसी)। भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के बीच महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में 15 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि पिछली रात तक राज्य में 11 मौतों की पुष्टि हो चुकी थी, लेकिन आज यह  आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया है। 

loksabha election banner

औरंगाबाद जिले में बिडकिन के पास शिवानी झील में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन लोग डूब गए जबकि पुणे में चार लोग, जलगांव में दो और नाशिक और बीड जिलों में एक-एक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आज चार अन्य मौतें नाशिक, अहमदनगर, सातारा और परभानी में हुईं हैं।

हालांकि मौतों का सटीक विवरण अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। 22 घंटों के लंबे जुलूस के बाद प्रसिद्ध 'लालबाग राजा' की मूर्ति आज सुबह दक्षिण मुंबई में गिरगांव चौपाटी के पास अरब सागर में विसर्जित की गई। वहीं पुणे में 'दगदूसठ हलवाई' गणेश की मूर्ति 20 घंटे के लंबे जुलूस के बाद विसर्जित की गई।  25 अगस्त को शुरू हुई गणेश उत्सव की कल मूर्ति विर्सजन के साथ समाप्त हो गया। इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। विभिन्न विसर्जन स्थलों पर लगभग 7,000 'सार्वजनिक' मूर्तियों और 33,000 से अधिक घरेलू मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

गणेश मूर्तियों के विसर्जन के प्रमुख स्थान गिरगांव चौपाटी, जुहू बीच, पवई झील, दादर चौपाटी, मात जेटी और मलाड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बीएमसी ने भक्तों से किसी भी सहायता के लिये अधिकारियों को सूचित करने की अपील की। सुरक्षा में राज्य रिजर्व पुलिस बल की कंपनियों को भी तैनात किया गया।

यह भी पढ़ें: गणपति बप्पा मोरेया अगले बरस तू जल्दी आ..

यह भी पढ़ें: शोभायात्रा निकालने के बाद गणेश प्रतिमा का किया विसर्जन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.