एमपी: बुरहानपुर में पाक की जीत पर जश्न मनाते 15 गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पाकिस्तान की टीम का जश्न मनाने के आरोप में 15 युवकों को गिरफ्तार किया है।
बुरहानपुर (मप्र), प्रेट्र। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के बुरहानपुर में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाते हुए 15 लोगों को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आइसीसी चैंपियंस ट्राफी में भारत की करारी हार के बाद कुछ लोग यहां जश्न मना रहे थे। साथ ही कुछ लोग यहां पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी भी करे रहे थे।
रविवार को भारत अौर पाकिस्तान के बीच इंग्लैंड में खेली गई चैंपियंस ट्राफी में भारत को 180 रन से हार मिली थी। बुरहानपुर के मोहाद कस्बे में रविवार रात को ही कुछ लोगों ने यहां देश विरोधी नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम के समर्थन में नारेबाजी की थी। सार्वजिनक स्थल पर पटाखे छोड़ने व नारेबाजी करने पर इस तरह देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार करते हुए यह कार्रवाई की है।
इलाके में इस बात की सूचना मिलते ही कई लोग जमा हो गए पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुभाष लक्ष्मण कोली के खिलाफ केस दर्ज करते हुए यह कार्रवाई की। शाहपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी संजय पाठक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की उम्र 19 से 35 साल के बीच है।
पुलिस ने आइपीसी की विभिन्न धाराअों के तहत केस दर्ज कर लिया है। धारा 124-ए अौर 120बी के तहत केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पाठक ने बताया कि आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया। आरोपियों को खंडवा की जिला जेल भेज दिया गया।