विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ गृहमंत्री का बड़ा खुलासा: झीरम नरसंहार के 14 आरोपी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, जी रहे हैं पुनर्वासित जीवन

Published: Fri, 18 Sep 2026 03:21 AM (IST)

झीरम घाटी नरसंहार मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा आरोपित 39 लोगों में से 14 ऐसे हैं जो आत्मसमर्पण कर पुनर्वासित जीवन जी रहे हैं।

झीरम नरसंहार के 14 आरोपी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, जी रहे हैं पुनर्वासित जीवन

झीरम नरसंहार के 14 आरोपी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, जी रहे हैं पुनर्वासित जीवन

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ गृहमंत्री ने कहा कि पुनर्वासित जीवन जी रहे झीरम नरसंहार के 14 आरोपित

  2. झीरम कांड में माओवादी संगठन के विभिन्न कैडर के 39 लोगों को बनाया गया है आरोपित 

जेएनएन, जगदलपुर। झीरम घाटी नरसंहार मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा आरोपित 39 लोगों में से 14 ऐसे हैं जो आत्मसमर्पण कर पुनर्वासित जीवन जी रहे हैं।

इस केस में 10 दोषियों को एनआईए की विशेष अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के दूसरे दिन उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस मामले से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एनआइए ने 39 लोगों को आरोपित बनाया है, जो माओवादी संगठन के विभिन्न कैडर से संबंधित हैं। इनमें से नौ मुठभेड़ में ढेर हो चुके हैं, 11 पर अदालत का निर्णय आ चुका है और एक की मौत हो चुकी है।

विजय शर्मा ने कहा कि एनआइए की जांच इतनी सटीक है कि इस पर अनावश्यक राजनीति करने की कोशिश की गई है।

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए विजय शर्मा ने कहा कि भूपेश ने पांच वर्ष तक सरकार चलाई, लेकिन किसी को झीरम के सबूत नहीं दिए।