Tripura News: पश्चिम त्रिपुरा में 1,385 किलोग्राम मारिजुआना जब्त, कीमत 2 करोड़ रुपए से ज्यादा; 3 गिरफ्तार
Tripura News अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के एक विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद पश्चिम त्रिपुरा के उराबाड़ी गांव के एक संदिग्ध व्यक्ति के घर में एक संयुक्त अभियान चलाया गया। गांजा बरामद किया गया और बीएसएफ ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
अगरतला, एजेंसी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के साथ एक संयुक्त अभियान में पश्चिम त्रिपुरा से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 1,385 किलोग्राम मारिजुआना (गांजा) जब्त किया है।
बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि एक विशेष खुफिया इनपुट के बाद पश्चिम त्रिपुरा के उराबाड़ी गांव के एक संदिग्ध व्यक्ति के घर में एक संयुक्त अभियान चलाया गया, जो रविवार तड़के प्राप्त हुआ था, जिसमें गांजे की एक बड़ी खेप का स्टॉक होने का संकेत मिला था।
अभियान के दौरान एक व्यक्ति पकड़ा गया
अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया। बीएसएफ के आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'प्रारंभिक जांच के दौरान, उसने मुख्य सरगना, पश्चिम त्रिपुरा के निवासी और अन्य सहयोगियों के नाम का खुलासा किया।'
बयान में कहा गया, 'कुल 2,07,75,000 रुपये मूल्य का 1385 किलोग्राम गांजा उनके घरों में गुप्त रूप से छिपा कर रखा गया था, जहां तीनों भारतीय नागरिक (सरगना सहित) पकड़े गए।'