Move to Jagran APP

Coronavirus: कोरोना से देश में अब तक 83 लोगों की मौत, 3500 से ज्यादा संक्रमित

दिल्ली में 58 नए केस मिले जिनमें 19 जमाती हैं। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा पांच सौ को पार करते हुए 503 पर पहुंच गया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 10:57 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 07:20 AM (IST)
Coronavirus: कोरोना से देश में अब तक 83 लोगों की मौत, 3500 से ज्यादा संक्रमित
Coronavirus: कोरोना से देश में अब तक 83 लोगों की मौत, 3500 से ज्यादा संक्रमित

नई दिल्ली, प्रेट्र। देश में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से हो रहा है। एक दिन में चार सौ से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। 315 लोग पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में 505 नए केस के साथ संक्रमितों की संख्या 3,577 है, जबकि, 83 लोगों की मौत हुई है। 274 लोग स्वस्थ हुए हैं।

loksabha election banner

राज्यों से मामलों को एकत्र करने की प्रक्रिया में देरी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्यों सरकारों की तरफ से जारी आंकड़ों में इस अंतर के बारे में अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग राज्यों से मामलों को एकत्र करने की प्रक्रिया में देरी इसकी वजह है।

409 नए मामले सामने आए

देशभर में रविवार को कुल 409 नए मामले सामने आए। संक्रमितों की संख्या 3577 हो गई है। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 86 नए मामले सामने आए हैं और राज्य में संक्रमितों की संख्या 571 हो गई है। महाराष्ट्र में संक्रमण के 55 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से अकेले 26 मामले मुंबई में हैं और शेष राज्य में 29 मामले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 690 हो गई है, जो देश के किसी एक राज्य में सबसे ज्यादा संख्या है।

आंध्र में आंकड़ा दो सौ के पार

आंध्र प्रदेश में 34 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 226 पर पहुंच गया है। आठ नए मामलों के साथ केरल में संख्या 314 हो गई है। कर्नाटक में सात नए मामले मिले हैं और कुल संक्रमित 151 हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर में 14 नए मामले मिले हैं और कुल संक्रमित 106 हो गए हैं। दो नए मामलों के साथ ओडिशा में संक्रमितों की संख्या 23 पर पहुंच गई है। गुजरात में 20 नए मामले मिले हैं, जिनमें 10 तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 128 हो गई है।

राजस्थान में 47 नए मामले मिले

झारखंड में एक जमाती को संक्रमित पाया गया है और राज्य में पीडि़तों की संख्या तीन हो गई है। राजस्थान में 47 नए मामले मिले हैं, जिनमें तीन जमाती हैं और राज्य में संक्रमितों की संख्या 253 हो गई है। उत्तराखंड में भी चार नए केस मिले हैं और चारों जमाती हैं। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 26 हो गया है। दो नए मामलों के साथ हरियाणा में संख्या 76 हो गई है। पंजाब में तीन नए केस सामने आए हैं और संख्या 68 हो गई है।

दिल्ली में संक्रमित 500 से ज्यादा

दिल्ली में 58 नए केस मिले, जिनमें 19 जमाती हैं। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा पांच सौ को पार करते हुए 503 पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में भी 44 नए केस सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 283 हो गया है।

राज्य  नए मामले  तब्लीगी

दिल्ली     58        19

गुजरात   14         10

राजस्थान  47         3

उत्तराखंड 4           4

झारखंड  1            1

देश में कुल संक्रमित

राज्य         संक्रमित

महाराष्ट्र      690

तमिलनाडु  571

दिल्ली       503

केरल       314

तेलंगाना    272

उत्तर प्रदेश  283

राजस्थान   253

मध्य प्रदेश  197

आंध्र प्रदेश  252

कर्नाटक  151

गुजरात  128

जम्मू-कश्मीर  106

हरियाणा   76

पंजाब   68

बंगाल   49

बिहार  30

असम  29

उत्तराखंड  26

चंडीगढ़  18

लद्दाख - 14

हिमाचल प्रदेश  14

अंडमान-निकोबार 10

छत्तीसगढ़  10

ओडिशा  23

गोवा     7

पुडुचेरी  4

मणिपुर  2

झारखंड  3

मिजोरम  1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.