आज ही के दिन 11 साल पहले सुनामी से हुई थी लाखों मौतें
दिसंबर 2004 में आज ही के दिन इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में 9.15 की तीव्रता वाले भूकंप के कारण हिंद महासागर में उठी सुनामी लहरों ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में तबाही मचाई थी। 26 दिसंबर की इस तारीख को प्राकृतिक आपदा सूनामी के लिए भी जानी जाती
चेन्नई। दिसंबर 2004 में आज ही के दिन इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में 9.15 की तीव्रता वाले भूकंप के कारण हिंद महासागर में उठी सुनामी लहरों ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में तबाही मचाई थी। 26 दिसंबर की इस तारीख को प्राकृतिक आपदा सुनामी के लिए भी जानी जाती है।
पढ़े: भूकंप के झटकों से हिला उत्तर भारत, कई शहरों में महसूस किये गये झटके
इसी सुनामी में मारे गये लोगों को आज चेन्नई में श्रद्धांजलि दी जा रही है। 11 साल पहले आई सुनामी में जान माल की भारी नुकसान हुआ था। इस तबाही ने इतिहास के पन्नों पर ऐसा खौफ पैदा किया कि सुनामी के नाम से ही अब लोगों में दहशत फैल जाती है।
हिन्द महासागर में उठी लहरों की वजह से 2004 में आई इस तबाही ने भारत सहित दक्षिण पूर्व एशिया के कई तटीय शहरों में सुनामी के रूप में कहर बरपाया था। मारे गये लोगों में ज्यादातर लोग भारत, श्रीलंका और इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका से थे। इस सुनामी में ढाई लाख से ज्यादा मौतें हुई थीँ औऱ कई लोगों को विस्थापित होना पड़ा था।
पढ़े: उत्तराखंड में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोग घरों से निकले बाहर