Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus: जापान के क्रूज शिप से एयरलिफ्ट किए गए 119 भारतीय, 5 विदेशी भी लाए गए दिल्ली

    भारत ने कोरोना वायरस के शिकार जापानी क्रूज शिप पर फंसे 5 विदेशियों समेत अपने 119 नागरिकों और चीन के वुहान में फंसे 112 नागरिकों को निकाल लिया है।

    By Manish PandeyEdited By: Updated: Thu, 27 Feb 2020 08:38 AM (IST)
    Coronavirus: जापान के क्रूज शिप से एयरलिफ्ट किए गए 119 भारतीय, 5 विदेशी भी लाए गए दिल्ली

    नई दिल्ली, एजेंसियां। कोरोना वायरस के कारण जापान तट पर खड़े क्रूज शिप से 119 भारतीयों समेत 5 विदेशी नागरिकों को एयरलिफ्ट किया गया है। एयर इंडिया के विशेष विमान से सभी नगरिक गुरुवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे। जापान से भारतीय नागरिकों के अलावा श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू के नागरिकों को भी लाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डायमंड प्रिंसेस क्रूज शिप से भारतीयों को निकालने में मदद के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर जापानी अधिकारियों की धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्विट किया, 'एयर इंडिया की फ्लाइट अभी टोक्यो से दिल्ली में उतरी है। कोरोना वायरस के कारण जापान के क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेस पर फंसे 119 भारतीय और 5 श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू के नागरिक को लाया गया है। उन्होंने इसके लिए एयर इंडिया की भी सराहना की है।

    दूसरी तरफ, चीन के वुहान से इंडियन एयर फोर्स का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान 36 विदेशियों समेत 112 भारतीय नागरिकों को लेकर सुबह 6.45 बजे दिल्ली पहुंचा। सभी लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दिल्ली के छावला में आईटीबीपी संगरोध सुविधा में ले जाया जाएगा। वुहान से लौटने वाले नागरिकों में बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और मेडागास्कर के नागरिक शामिल थे। इससे पहले ये विमान कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित चीन के वुहान शहर के लिए भारत से जरूरी चिकित्सकीय सामग्री लेकर पहुंचा था।

    जापान के तट पर खड़े क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेज पर कुल 3,711 लोग सवार थे। इन सभी लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण की आंशका की वजह से 5 फरवरी से अलग-थलग रखा गया था। शिप पर मौजूद 138 भारतीयों में से 132 चालक दल के सदस्य और 6 यात्री शामिल थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि बाकी बचे भारतीयों का जापान में ही इलाज चल रहा है।

    बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से 37 देशों में 80 हजार से अधिक लोगों संक्रमित हो चुके हैं। इसकी वजह से अबतक 2,600 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इस महीने की शुरुआत में ही भारत ने चीनी प्रांत हुबेई की राजधानी वुहान से 640 नागरिकों को निकाला था।