किसान क्रेडिट कार्ड से फसल बीमा तक सब होगा आसान, देश में 11 करोड़ किसानों को मिले पहचान पत्र; कृषि मंत्री ने जताई खुशी
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि एग्रीस्टैक ढांचे के तहत 11 करोड़ किसान पहचान पत्र जारी ...और पढ़ें

एग्रीस्टैक के तहत 11 करोड़ किसान पहचान पत्र जारी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि सरकार ने एग्रीस्टैक ढांचे के तहत विशिष्ट 11 अंकों वाले 11 करोड़ किसान पहचान पत्र (फार्मर आइडी) जारी कर लिए हैं।
उन्होंने इसे ऐतिहासिक उपलब्धित बताते हुए कहा कि यह लक्ष्य मार्च 2027 की समयसीमा से पांच महीने पहले ही हासिल कर लिया गया है।
कृषि मंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 23 अक्तूबर की रात 11 करोड़ किसान पहचान पत्र बनाने का काम निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया गया है। यह भारतीय कृषि के लिए ऐतिहासिक दिन है।
मंत्री ने कहा कि किसान पहचान पत्र से सरकारी योजनाओं का लाभ सही किसानों तक पारदर्शी और समय पर पहुंचाने में मदद मिलेगी। किसानों को बार-बार दस्तावेज जमा करने और सत्यापन कराने की जरूरत भी कम होगी।
कृषि मंत्रालय के अनुसार, इस डिजिटल पहचान से बैंक ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, आपदा राहत और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल बिक्री की प्रक्रिया आसान होगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा अधिक पारदर्शी तरीके से सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचाया जा सकेगा।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
