विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरल में 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, 25% कम होगा पाठ्यक्रम

Published: Sat, 31 Jan 2026 04:50 PM (IST)

केरल सरकार ने 10वीं कक्षा के छात्रों का शैक्षणिक बोझ कम करने के लिए अगले सत्र से पाठ्यक्रम में 25% ...और पढ़ें

केरल में 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी 25 प्रतिशत कम होगा होगा पाठ्यक्रम (फाइल फोटो)

केरल में 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी 25 प्रतिशत कम होगा होगा पाठ्यक्रम (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल सरकार ने 10वीं कक्षा के छात्रों पर शैक्षणिक बोझ को कम करने के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम में 25 प्रतिशत कटौती करने का निर्णय लिया है।

केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने शनिवार को बताया कि इस निर्णय को पाठ्यक्रम समिति की मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिलेबस में कटौती की जाएगी, लेकिन पाठ्यपुस्तकों की मूल सामग्री में कोई बदलाव नहीं होगा।

पिछले वर्ष हुई थी मौत

यह जानकारी मंत्री ने कोल्लम में थेवलक्करा बायज हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मिथुन के परिवार के लिए बनाए गए नए घर की चाबी सौंपने के कार्यक्रम के दौरान दी। मिथुन की पिछले वर्ष स्कूल परिसर के पास बिजली की लाइन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी। शिवनकुट्टी ने कहा कि मिथुन का सपना अब 'मिथुन भवनम' के रूप में पूरा हुआ है।

'मां से बात करनी है', सीजे रॉय सुसाइड केस में नया खुलासा; कहां बिताए आखिरी पल?