Move to Jagran APP

देश में कोरोना से 24 घंटे में 103 की मौत, महाराष्ट्र में तीसरे दिन भी एक हजार से ज्यादा केस

देश में पिछले कई दिनों से रोजाना ढाई हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 3390 नए मामले मिले हैं जबकि 103 लोगों की मौत हुई है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Fri, 08 May 2020 10:16 PM (IST)Updated: Sat, 09 May 2020 07:01 AM (IST)
देश में कोरोना से 24 घंटे में 103 की मौत, महाराष्ट्र में तीसरे दिन भी एक हजार से ज्यादा केस
देश में कोरोना से 24 घंटे में 103 की मौत, महाराष्ट्र में तीसरे दिन भी एक हजार से ज्यादा केस

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले कई दिनों से रोजाना ढाई हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 3,390 नए मामले मिले हैं जबकि 103 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 56,342 और मृतकों की संख्या 1,886 हो गई है। हालांकि अब तक करीब 19 हजार लोग स्वस्थ्‍य भी हुए हैं।

loksabha election banner

महाराष्ट्र में 20 हजार के करीब संक्रमित

महाराष्ट्र में और 1,089 नए मामले मिले हैं। लगातार तीन दिनों से हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। संक्रमितों की संख्या 19,063 हो गई है। अब तक 731 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई की धारावी बस्ती में आठ सौ से ज्यादा संक्रमित हो गए हैं। नए मामलों में मुंबई 748 केस शामिल हैं और महानगर में संक्रमितों का आकड़ा 11,967 हो गया है। पुणे में महाराष्ट्र स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स के और 15 जवान संक्रमित मिले हैं।

दिल्ली में 338 नए मामले 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी 338 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार के मुकाबले ये कम मामले हैं। संक्रमितों का आंकड़ा छह हजार को पार कर गया है। अब तक कुल 6,318 संक्रमित केस सामने आए हैं।

तमिलनाडु में हालत गंभीर

तमिलनाडु में पिछले चार दिनों के भीतर दो हजार के करीब मामले बढ़ गए हैं। शुक्रवार को 600 नए केस मिले और संक्रमितों का आंकड़ा छह हजार को पार कर 6,009 पर पहुंच गया।

गुजरात में 390 नए मामले

गुजरात में भी लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 7,403 हो गई है। शुक्रवार को 390 नए मामले सामने आए, जिसमें अहमदाबाद में 269 केस हैं। राज्य के कुल मामलों में से अहमदाबाद में ही 5,260 मामले शामिल हैं। बंगाल में भी 130 नए केस मिले हैं और 1,678 पर आंकड़ा पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश-राजस्थान में भी बेकाबू कोरोना

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे। उत्तर प्रदेश में 133 और राजस्थान में 152 नए मामले मिले हैं। दोनों राज्यों में क्रमश: 3,214 और 3,579 संक्रमित मिल चुके हैं। मध्य प्रदेश में भी 114 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 3,355 हो गई है। ओडिशा में 52 नए केस मिले हैं, जो राज्य में एक दिन में अब तक मिले नए मामलों की सबसे बड़ी संख्या है। संक्रमितों का आंकड़ा 272 पर पहुंच गया है। 56 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या पंजाब में 1,753 और 30 नए केस के साथ जम्मू-कश्मीर में 823 हो गई है। बिहार में 13 और हरियाणा में 24 नए केस मिले हैं। बिहार में संक्रमितों की संख्या 563 और हरियाणा में 647 हो गई है।

केरल में मात्र 16 एक्टिव केस

केरल में हालात तेजी से सुधर रहे हैं। नए मामले कम सामने आ रहे हैं और मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। शुक्रवार को भी मात्र एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला। राज्य में अब तक सामने आए संक्रमितों की संख्या 503 हो गई है, लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या मात्र 16 रह गई है। लेकिन आंध्र प्रदेश में 54, कर्नाटक में 48 और तेलंगाना में 10 नए मामले सामने आए हैं। इन राज्यों में संक्रमितों की संख्या क्रमश: 1887, 753 और 1,132 हो गई है।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 19,063

गुजरात - 7,403

दिल्ली - 6,318

तमिलनाडु - 6,009

राजस्थान - 3,579

मध्य प्रदेश - 3,355

उत्तर प्रदेश - 3,214

आंध्र प्रदेश - 1,887

पंजाब - 1,753

बंगाल - 1,678

तेलंगाना - 1,132

जम्मू-कश्मीर - 823

कर्नाटक - 753

हरियाणा - 647

बिहार - 563

केरल - 503

ओडिशा - 272

चंडीगढ़ - 148

झारखंड - 133

त्रिपुरा - 64

उत्तराखंड - 63

छत्तीसगढ़ - 59

असम - 56

हिमाचल प्रदेश - 51

लद्दाख - 45

अंडमान-निकोबार -33

मेघालय -12

पुडुचेरी - 11

गोवा - 7

मणिपुर - 2

मिजोरम - 1

अरुणाचल -1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.