Move to Jagran APP

आंध्र प्रदेश में अवैध गांजे की खेप जब्त, 40 बोरियों में भरा था 50 लाख रुपये का गांजा

1000 किलो अवैध गांजे की खेप के साथ दो लोगों को आंध्र प्रदेश में गिरफ्तार किया गया। उनका कहना है कि यह अवैध खेप इलाहाबाद ले जाया जा रहा था।

By Monika MinalEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 02:07 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 02:07 PM (IST)
आंध्र प्रदेश में अवैध गांजे की खेप जब्त, 40 बोरियों में भरा था 50 लाख रुपये का गांजा
आंध्र प्रदेश में अवैध गांजे की खेप जब्त, 40 बोरियों में भरा था 50 लाख रुपये का गांजा

हैदराबाद, एएनआइ। पूर्वी गोदावरी के मोथुगुदेम में पुलिस ने गुरुवार को गांजा की एक खेप जब्त कर ली। दरअसल, गांजे की यह खेप आंध्र प्रदेश के सुकामामिदी वन क्षेत्र से चिंतुरु ले जाया जा रहा था। इस पूरे गांजे की कीमत 50 लाख रुपये है। मोथुगुदेम के सब इंस्पेक्टर टीवी सुब्बाराव ने बताया, ' पूर्वी गोदावरी जिले में डब्बागुदेम और तुलुगोंदा गावों में पुलिस जांच कर रही थी। इसी क्रम में संदिग्ध लॉरी को रोका गया और गांजे की अवैध खेप को जब्त कर लिया।'  लॉरी में गांजे का 40 बैग रखा था जिसमें 1000 किलो गांजा भरा था। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को भी जब्त कर लिया।

loksabha election banner

गिरफ्तार शख्स ने बताया कि वे इस गांजे को इलाहाबाद ले जा रहे थे। इसका असली मालिक प्रकाश लॉरी के आगे-आगे था लेकिन पुलिस की भनक लगते ही मौके पर अपना दो पहिया वाहन छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर  लिया। जांच जारी है। गुरुवार को रामपाछोदावरम कोर्ट में दोषियों को पेश किया गया। 

 बुधवार को दिल्ली एनसीआर में भी ऐसी घटना सामने आई थी और एक युवक को गिरफ्तार किया गया। वहीं आज विशाखापत्तनम से 20 किलो गांजा के साथ दिल्ली जा रहे युवक, युवती और एक किशोरी को गिरफ्तार किया गया। युवती के अनुसार, गांजे की यह सप्लाई दिल्ली पहुंचानी थी। युवती और किशोरी दिल्ली की है लेकिन साथ में जो युवक है वह बंगाल का है। पिछने माह भी गांजा तस्करी करने वाले युवक-युवती को गिरफ्तार किया गया था। आरपीएफ कमांडेंट प्रकाश कुमार पंडा व एएसपी अनुराग दर्शन ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि बेंगलुरु राजधानी से गांजे की तस्करी करके लाया जा रहा है। इस पर ट्रेन के रात्रि में आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचते ही संयुक्त टीमों ने कोचों में छानबीन की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.