महाराष्ट्र में Mid Day Meal का खाना खाकर 100 से ज्यादा बच्चे बीमार
महाराष्ट्र के नांदेड में मिड डे मील का खाना खाकर 100 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इन बच्चों की तबियत दूषित खाना खाने से बिगड़ी है। इसके बाद बच्चों को राकीय अस्पताल में भर्ती कराया है।इन बच्चों ने मध्याह्न भोजन करने के बाद
नांदेड। महाराष्ट्र के नांदेड में मिड डे मील का खाना खाकर 100 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इन बच्चों की तबियत दूषित खाना खाने से बिगड़ी है। इसके बाद बच्चों को राकीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
इन बच्चों ने मध्याह्न भोजन करने के बाद उल्टियां करनी शुरू कर दी इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि खाने में खराबी के चलते ऐसा हुआ है। सूत्रों के अनुसार कुछ बच्चो की तबियत ज्यादा गंभीर होने की वजह से उन्हें आईसीयू में भी रखा गया है।
बीमार बच्चों का उपचार कर रहे डॉ संतरे ने जानकारी दी कि अस्पताल ने स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में ले लिया है। बच्चों में ये समस्या दूषित भोजन का सेवन करने से हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि इस सम्बन्ध में यह स्पष्ट नहीं किया जा सकता की किस प्रमुख कारण से बच्चों की हालत गंभीर हुई लेकिन ये समस्या भोजन के बाद से प्रारम्भ हुई है ये कहा जा सकता है।
फिलहाल बच्चो की हालत पहले से बेहतर है। अस्पताल प्रशासन बच्चों की देख रेख कर रहा है।
यह भी पढ़ें- मद्रास HC ने दुष्कर्म मामले में मध्यस्थता संबंधी आदेश वापस लिया
यह भी पढ़ें- मुलायम ने दी IPS अमिताभ ठाकुर को 'सुधरने' की सलाह