ईरान युद्ध के कारण दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर 100 उड़ानें रद, यात्रियों को हो रही परेशानी
पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। शनिवार को दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर ...और पढ़ें

ईरान युद्ध के कारण दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर 100 उड़ानें रद (फोटो- एएनआई)
HighLights
शनिवार को दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद की गईं
कई एयरलाइंस सिर्फ कुछ ही सेवाओं का संचालन कर रही हैं
पीटीआई, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। शनिवार को दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर कम से कम 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद कर दी गईं।
अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट पर रवाना होने वालीं 35 उड़ानें और आने वाली 36 उड़ानें रद कर दी गईं। इसी तरह दिल्ली एयरपोर्ट पर रवाना होने वाली 22 उड़ानें और जाने वाली 17 उड़ानें रद कर दी गईं।
दिल्ली एयरपोर्ट के ऑपरेटर डायल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात की वजह से पश्चिम की ओर जाने वाली कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हो सकती है या उनके शेड्यूल में बदलाव हो सकता है।
गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध ने उड़ानों के संचालन पर काफी असर डाला है क्योंकि पश्चिम एशिया के कुछ देशों में एयरस्पेस बंद हैं। कई एयरलाइंस सिर्फ कुछ ही सेवाओं का संचालन कर रही हैं।
