विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंतिम मतदाता सूची की 'डेडलाइन' से चूके UP-MP समेत 10 राज्य, कब जारी होगी लिस्ट?

Published: Sat, 14 Feb 2026 11:30 PM (IST)Updated: Sat, 14 Feb 2026 11:41 PM (IST)

चुनाव आयोग के विशेष अभियान के तहत, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित 10 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेश ...और पढ़ें

अंतिम मतदाता सूची की 'डेडलाइन' से चूके UP-MP समेत 10 राज्य (फाइल फोटो)

अंतिम मतदाता सूची की 'डेडलाइन' से चूके UP-MP समेत 10 राज्य (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 10 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेश अंतिम मतदाता सूची जारी करने की मूल समयसीमा चूक गए।

हालांकि, लक्षद्वीप और पुडुचेरी ने शनिवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी। पिछले साल 27 अक्टूबर से शुरू हुए आयोग के चरण-दो अभियान में करीब 51 करोड़ मतदाताओं के रिकार्ड का सत्यापन शामिल है।

निर्धारित सात फरवरी की समयसीमा के बावजूद प्रशासनिक देरी, जमीनी स्तर पर समन्वय की कमी और कुछ स्थानों पर कानूनी अड़चनों के कारण कार्यक्रम आगे खिसक गया। राजस्थान ने नई तारीख 21 फरवरी तय की है, जबकि मध्य प्रदेश में अंतिम सूची 23 फरवरी को जारी होने की संभावना है।

SIR (24)

कब तक चलेगी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में यह प्रक्रिया 10 अप्रैल तक चलेगी, जिससे वहां बड़े पैमाने पर नए मतदाताओं के जुड़ने और मृत/स्थानांतरित नामों के हटने की उम्मीद है।संशोधित समयसीमा के तहत गुजरात-तमिलनाडु 17 फरवरी, जबकि अंडमान, केरल, छत्तीसगढ़ और गोवा 21 फरवरी और बंगाल 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी कर सकते हैं।

SIR (25)

मतदाता सूची को लेकर बड़े राज्यों पर राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इन राज्यों में मतदाताओं की संख्या देश में सबसे अधिक है और आगामी चुनावी रणनीतियों पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है।

रेल से लेकर सड़क-सुरंग तक: केंद्र का मेगा प्लान, दिल्ली-अंबाला रेल खंड का भी होगा विस्तार